Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
decentabhi80
भाजपा की लिस्ट में नाम नहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़ को नहीं मिला प्रवेश! मीडिया गैलरी में बैठे
Bhiwani, Bhiwani
| Oct 7, 2026
MORE NEWS
रेलवे स्टेशन के खाने पर रेलवे अधिकारी का बड़ा बयान, हाइजीन और क्वालिटी को लेकर क्या बोले?
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
भिवानी में 11 से 21 अक्तूबर तक सजेगी प्रभु श्रीराम की लीला, भव्य रामलीला महोत्सव का ऐलान 100-100 फीट के रावण
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
वोट चोरी के आरोपों पर श्रुति चौधरी का तीखा सवाल, कांग्रेस से पूछा- संभव है क्या? PM मोदी के विकसित भारत के संकल्प पर बोलीं श्रुति चौधरी, 2047 से पहले लक्ष्य हासिल करने का आह्वान
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार पहुंची, छात्राओं से किया सीधा संवाद *महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति पूर्णतया सतर्क एवं सजग हों, विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें : मीना परमार* *भिवानी 07 अक्टूबर।* चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी में आज हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती मीना परमार ने विश्वविद्यालय का दौरा किया और छात्राओं के साथ सीधा संवाद किया। विश्वविद्यालय में पहुंचने पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार का कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी की अध्यक्षता एवं कार्यकारी कुलसचिव डॉ. राहुल त्रिपाठी की उपस्थिति में विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति प्रभारी प्रो. ललिता गुप्ता, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुनीता भरतवाल, प्रो. मोनिका वर्मा ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपाध्यक्ष मीना परमार ने कहा कि आज की नारी को अपने अधिकारों के प्रति पूर्णतया सतर्क और सजग होने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तभी विकसित भारत की संकल्पना साकार होगी। उन्होंने छात्राओं को महिला आयोग की कार्यप्रणाली, महिला हेल्पलाइन नंबर, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय को सहन न करें, बल्कि निडर होकर अपनी आवाज उठाएं। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा राज्य महिला आयोग हर पीड़ित महिला के साथ खड़ा है और उसके सम्मान और सुरक्षा के प्रति कृत संकल्पित है। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने कहा कि छात्राएं ही कल का भविष्य हैं, वे शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और आत्मरक्षा में भी निपुण बनें और समाज में अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस विश्वविद्यालय की छात्रा नीतू घनघस, सीमा कालीरमना से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि आज नशा हम सबके लिए बड़ी चुनौती है। हम सब खाप, पंचायत के साथ मिलकर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएं क्योंकि नशे के कारण सबसे ज्यादा तकलीफें महिलाओं को उठानी पड़ती हैं। उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। प्रो. मोनिका वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। हमें किशोर बालिकाओं की सुरक्षा करने और उन्हें जागरूक कर उनको प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बैड टचिंग और गुड टचिंग के प्रति पूर्णतया जागरूक करने के साथ-साथ किशोरियों की सुरक्षा, सहायता और सम्मान हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में आंतरिक शिकायत समिति की प्रभारी प्रो. ललिता गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्राओं और महिला कर्मचारियों के लिए यौन उत्पीड़न एवं निवारण प्रकोष्ठ एवं आंतरिक शिकायत समिति कार्य कर रही है जो महिलाओं की किसी समस्या या शिकायत का प्राथमिकता से समाधान कर रही है। उन्होंने बताया कि हमारे विश्वविद्यालय का वातावरण छात्राओं के पूर्णतया अनुकूल है जिसके कारण यहां शिकायतें नाम मात्र ही आई हैं जिनका समय पर समाधान किया गया है। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुनीता भरतवाल ने विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न एवं निवारण प्रकोष्ठ एवं आंतरिक शिकायत समिति के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और इसकी सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में छात्राओं की समस्याओं का तत्परता से समाधान किया जाता है। विश्वविद्यालय में बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। महिला थाना प्रभारी श्रीमती बबीता ने महिलाओं के उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर क्राइम आदि के खिलाफ हरियाणा पुलिस द्वारा उठाए जा रहे कड़े कदमों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से इस तरह के मामलों की तुरंत शिकायत 112 नंबर तथा साइबर क्राइम की शिकायत 1930 पर करने और दुर्गा शक्ति ऐप अपने फोन में डाउनलोड करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस सदैव आपकी सेवा,सुरक्षा, सहायता के लिए तत्पर है। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. स्नेहलता ने किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी, डॉ पार्वती शर्मा,डॉ. विजय, डॉ. आशा पूनिया, डॉ. सीमा, डॉ. मोनिका जांगड़ा, प्रिया,अंकित सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
मंडी में गेट पास से लेकर फसल भुगतान तक किसानों को न हो परेशानी: सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी - सिंचाई मंत्री ने श्रुति चौधरी भिवानी अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा भिवानी, 07 अक्टूबर। सिंचाई तथा जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बुधवार को भिवानी अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने यहां पर फसल खरीद और किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, एसडीएम महेश कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री ने फसल बेचने आए एक किसान के गेट पास की बायोमेट्रिक स्वयं कर प्रकिया जांची। कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने मंडी में फसल में नमी की जांच और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मार्केट कमेटी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गेट पास, फसल खरीद, माप-तोल, उठान और फसल की कीमत भुगतान तक की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खरीद प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में बिजली-पानी, शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि खरीद सीजन के दौरान कैंटीन नियमित रूप से संचालित हो। किसानों को स्वच्छ, पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि मंडी में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही अधिकारियों से मंडी की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ मंडी में सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन कृष्ण नीलाहेड़ी, डीएमईओ ज्योति धनखड़, मार्केट कमेटी सचिव संदीप लोहान, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता निखिल राठी, सहायक सचिव अनिल बुल्ला, खरीद एजेंसी से गुरु प्रसाद सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
अवैध निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई करें: डीसी साहिल गुप्ता - टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में डिमोलिशन ड्राइव की हुई समीक्षा भिवानी, 7 अक्टूबर। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में बुधवार को डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों और अनाधिकृत निर्माण पर लगातार निगरानी रखते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण हटाने के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तथा संबंधित विभागों के कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्रवाई प्रभावी ढंग से पूरी हो सके। उन्होंने बिजली विभाग को अनाधिकृत कॉलोनी क्षेत्र में बिजली कनेक्शन नहीं देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एक जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक जिले में अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ 11 डिमोलिशन ड्राइव चलाए गए। इस दौरान 11 अनाधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त कर 65.5 एकड़ क्षेत्र को मुक्त कराया गया, जबकि एक अनाधिकृत संरचना को भी ध्वस्त किया गया। बैठक में सीटीएम अनिल कुमार, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
- मिसमैच क्रॉप वेरिफिकेशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 पटवारियों को रोहतक मंडल आयुक्त मोनिका मलिक ने किया सम्मानित भिवानी, 07 अक्टूबर। रोहतक मंडल आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक मोनिका मलिक ने मिसमैच क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के 15 पटवारियों को लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में सम्मानित किया। इस दौरान डीसी साहिल गुप्ता ने आयुक्त को बताया कि जिले में पटवारियों ने मिस मैच क्रॉप वेरिफिकेशन के कार्य को बड़ी ही गंभीरता के साथ किया है। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ मुख्यालय से प्राप्त आंकड़ों में जिले में करीब तीन लाख चार हजार 744 एकड़ भूमि का क्रॉप डाटा मिसमैच पाया गया था। डीसी साहिल गुप्ता जिले के संबंधित पटवारियों को मिसमैच डाटा का फील्ड में जाकर सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। इस बीच जिला के 15 पटवारियों ने इस कार्य को निर्धारित समय से पहले कार्य को पूरा किया। डीसी जिला प्रशासन की तरफ से रोहतक मंडल आयुक्त के हाथों इन पटवारियों को प्रशंसा पत्र भेंट करवाकर सम्मानित करवाया। वहीं दूसरी ओर मंडल आयुक्त मोनिका मलिक ने कहा कि पटवारियों द्वारा फील्ड में जाकर गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ किए गए सत्यापन से डाटा को अधिक सटीक बनाने में मदद मिली है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सम्मानित होने वाले पटवारियों में पपोसा से संजय, रतेरा से प्रवीन, दमकोरा से अंकित, बिठन से दिनेश, झुप्पा खुर्द से राजेश, बख्तावरपुरा से मोनिका, दरियापुर से कृष्ण कुमार, सुंगरपुर से राकेश कुमार, बडेसरा से नरेश कुमार, हेतमपुरा से विनोद कुमार, चहड़ खुर्द से विनय पंकज, सुधीवास से रमेश कुमार, भाखड़ा एवं भानगढ़ से योगेश कुमार, जुई कलां एवं ढांगर से साहिल तथा बाजीना से मोहित शामिल रहे। मंडल आयुक्त ने सभी सम्मानित पटवारियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यप्रणाली से सरकारी डाटा की गुणवत्ता बेहतर होती है और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बढ़ती है।
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026
भाजपा की लिस्ट में नाम नहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़ को नहीं मिला प्रवेश! मीडिया गैलरी में बैठे
Bhiwani, Bhiwani | Oct 7, 2026