ग्राम पंचायत गोपालपुर में मंगलवार 2 बजे के करीब मुखिया मौसम कुमारी की अध्यक्षता में नारी अदालत सह सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. जुलेखा हसमत सहित अधिकारियों ने महिलाओं को कानूनी अधिकार, सरकारी योजनाओं और आर्थिक सशक्तीकरण की जानकारी दी। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।