सम्भल में ग्राम पंचायत शेरपुर प्लाट के बैनामे न करने की DM से की शिकायत वीडियो को शेयर करने की अपील
यूपी के जनपद सम्भल में विकासखंड पंवासा के ग्राम पंचायत शेरपुर निवासी रामचरन पुत्र जयराम ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कानूनी कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसने बीते वर्ष 2009 में एक प्लाट राजेन्द्र शर्मा पुत्र गंगावासी निवासी ग्राम पंचायत शेरपुर से गाटा संख्या 993 में से 300 गज खरीद कर मकान बनाया था। ओर गाटा संख्या 993 को राजेन्द्र शर्मा पुत्र गंगावासी ने 20 वर्ष पूर्व ने खरीद कर बाबूराम पुत्र नामालूम निवासी नगर सदर तहसील सम्भल के नाम बैनामा करा दिया था। और राजेन्द्र शर्मा पुत्र गंगावासी ने गाटा संख्या 993 में प्लाट काट कर विक्रय कर दिये थे जिन लोगो ने प्लाट लिये थे उन्होने अपने मकान भी बना लिये थे। और राजेन्द्र ने सारे प्लाट को स्टाप पर ही विक्रय कर दिये थे। जिन्होने प्लाट खरीदे थे वह कह रहे थे कि हमारे प्लाट के बैनामा करावा दो। लेकिन राजेन्द्र शर्मा प्लाट खरीदने वालो को अश्वासन देता रहा कि मैं तुम्हारे बैनामा करवा दूंगा आरोप है कि राजेन्द्र ने बैनामा नहीं करवाये। हमारे प्लाट हाईवें अधिग्रहण में आ रहे है। हमारे बने हुऐ मकान सब खत्म हो जायेगे। और हमारे मकान का मुआवजा भी नहीं मिल पायेगा।अब राजेन्द्र शर्मा ने व अन्य लोगो षड्यन्त्र रच कर गाटा संख्या 993 का बैनामा सूरज मुखी पत्नी बलवीर के नाम करवा दिया है। पीड़ित का आरोप के की यह उंसके व अन्य लोगो साथ में धोखाधड़ी व 420 की जा रही है। पीड़ित कई बार राजेन्द्र शर्मा से मिला ओर जानना चाहा कि आप हमारे प्लाट का बैनामा क्यो नही कर रहे और आपने गाटा संख्या 993 का बैनामा सूरजमुखी पत्नी बलवीर के नाम क्यो करा दिया। आरोप है कि राजेन्द्र शर्मा ने गाली गलौंच व जाति सूचक शब्द कह कर उसको भगा दिया और तुमको कुछ करना हो वो कर लो। हमारे कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जिसकी शिकायत पीड़ित ने जिलाअधिकारी से कर न्याय की गुहार लगते हुए कार्यवाही की माग की है
बाइट स्थानी ग्रामीण आचरण पंचायत शेरपुर निवासी
बाइट स्थानी ग्रामीण रोहित पंचायत शेरपुर निवासी