#सेवा_संकल्प_अभियान
#सेवा_की_कहानी
बेटी के भविष्य की चिंता से मुक्त हुआ परिवार
ग्राम रिछी की बालिका अर्चना को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ
जिले की नलखेड़ा तहसील के ग्राम रिछी में निवासरत एक गरीब परिवार की बालिका अर्चना प्रजापत को मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला है।
बालिका के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी के जन्म के बाद उसके पालन-पोषण और शिक्षा को लेकर परिवार चिंतित था। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना की जानकारी देने पर परिवार ने ग्राम पंचायत के माध्यम से आवेदन किया।
पात्रता अनुसार बालिका का पंजीयन कर लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण-पत्र जारी किया गया। योजना के तहत बालिका को कक्षा 6वीं में प्रवेश पर 2 हजार रूपये, कक्षा 9वीं में 4 हजार रूपये, कक्षा 11वीं में 6 हजार रूपये एवं कक्षा 12वीं में 6 हजार रूपये की छात्रवृत्ति मिली तथा 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कुल एक लॉख 43 हजार रुपये की अंतिम राशि शासन द्वारा प्रदान की जाएगी।
योजना से लाभान्वित होने पर हितग्राही की माता ने कहा - "पहले बेटी के भविष्य की चिंता थी, अब लाड़ली लक्ष्मी योजना से हमारी बेटी लखपति हो गई है। यह योजना हमारे लिए वरदान है।"
यह योजना बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#agarmalwa
#आगरमालवा