विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में निर्वाचन आयोग ने दिए आवश्यक निर्देश
--
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल द्वारा वीडियों कान्फ्रेंस के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वीडियों कान्फ्रेंस में जिला स्तर पर अपर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.एन.सिंह ने भाग लिया।
निर्वाचन आयोग द्वारा छूटे हुए मतदाता तथा प्रथम वार युवा मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। निर्देशों में कहा गया कि जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 07,08 एवं 08 अक्टूबर को मतदाताओं के नाम जोडने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए। छूटे हुए मतदाता तथा नवीन मतदाताओं के फॉर्म 6 भरवाये जाएं। फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र भरे जाने से छूट रहेगी। निर्वाचन आयोग द्वारा बताया गया कि मतदाता अपने नामों की पुष्टि ईसीआई पोर्टल पर तथा भारत निर्वाचन आयोग की बेवसाईट पर कर सकते है। छूटे हुए मतदाता तथा नवीन मतदाता ऑनलाईन फॉर्म 06 भर सकते है। कॉलेजों में बीएलओ जाकर नये मतदाताओं के ऑनलाईन फॉर्म 6 भरवा सकते है। विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिए गए।
#ashoknagar
Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Oct 6, 2026