जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत गुढ़ुम में कृषक संगोष्ठी आयोजित
कृषकों को कम पानी की स्थिति में फसल चयन एवं प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
=================================
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार जिले के विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत गुढ़ुम में गत दिवस कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में किसानों को कम पानी की स्थिति में उपयुक्त फसलों एवं किस्मों के चयन के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
इस दौरान प्राकृतिक खेती एवं संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही नरवाई प्रबंधन एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण पर जोर दिया गया। किसानों को समन्वित कृषि प्रणाली, उद्यानिकी एवं मधुमक्खी पालन के माध्यम से अतिरिक्त आय के अवसरों की जानकारी भी प्रदान की गई। संगोष्ठी में पशुधन विकास, नस्ल सुधार एवं पोषण प्रबंधन के संबंध में भी किसानों को मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों द्वारा कृषक के खेत में पौधारोपण भी किया गया।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh