सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों का शॉल-श्रीफल से किया गया सम्मान
=================================
जिले के विकासखंड जुन्नारदेव में म.प्र. जन अभियान परिषद अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एवं म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 02 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक चलाए जा रहे “सेवा मेरा योगदान अभियान” के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने की उपस्थिति एवं नेतृत्व में विकासखंड जुन्नारदेव के सेक्टर क्रमांक 02 के ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम छाबड़ी भूतहा में नवांकुर संस्था स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति खापास्वामी के तत्वावधान में स्वच्छता कर्मी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ग्राम स्थित 100 वर्षीय श्रीमती बत्ती बाई दर्शमा का शॉल-श्रीफल से सम्मान एवं स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गांव में स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वच्छता कर्मियों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणजनों द्वारा स्वच्छता कर्मी भाई-बहनों का स्वागत पट्टिका एवं शॉल-श्रीफल पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव के निर्माण में स्वच्छता कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे प्रतिदिन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए गांव की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं। गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के साथ-साथ ऐसे कर्मठ लोगों का सम्मान करना समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, घर एवं आसपास के परिसर को साफ रखने तथा गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया। “सेवा मेरा योगदान अभियान” के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी के साथ सेवा कार्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मी श्री सुनील बगाहे एवं श्री पित्तर बगाहे का सम्मान किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सामूहिक श्रमदान किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त रहने की शपथ एवं संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने, स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति खापा स्वामी नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्रीमती अर्चना माहोंरे, श्रीमती बबीता शीलू, श्रीमती पिंकी शीलू, श्रीमती सविता सूर्यवंशी, श्रीमती कुशमा सूर्यवंशी, श्रीमती श्यामवती सूर्यवंशी, श्रीमती सियावती दर्शमां, श्रीमती कनक सूर्यवंशी, श्रीमती कसक सूर्यवंशी, श्रीमती अनुष्का सूर्यवंशी, श्रीमती नेहा, श्रीमती शालिनी सूर्यवंशी, श्रीमती पूजा वर्मा, श्री सुखदयाल सूर्यवंशी, श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी, श्रीमती ज्ञाना सूर्यवंशी, श्रीमती संगीता दर्शामा, श्रीमती सुनीता सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री रूपल सूर्यवंशी ने किया तथा आभार श्रीमती अंजलि परतेती द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता कर्मियों के सम्मान के साथ समाज में सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
@jJansampark Madhya Pradesh