यूपीआई पर शुल्क के विरोध में सोमवार को व्यापारियों का धरना
मालवीय मार्ग पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा प्रदर्शन, चैंबर ने व्यवसायियों से शामिल होने की अपील की
हजारीबाग। यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने के विरोध में हजारीबाग के व्यापारी सोमवार को धरना-प्रदर्शन करेंगे। फेडरेशन ऑफ हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में आयोजित यह धरना मालवीय मार्ग स्थित विनोद स्टोर के पास सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा।
चैंबर का कहना है कि यूपीआई के माध्यम से होने वाले लेनदेन पर शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों और ग्राहकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है। व्यापारियों के अनुसार डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है और ऐसे में शुल्क लागू होने का असर छोटे कारोबारियों से लेकर आम ग्राहकों तक पड़ने की आशंका है।
इसी मुद्दे को लेकर चैंबर ने विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया है। चैंबर अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल ने जिले के सभी व�