रांची: सिपाही शंभू पर 28 करोड़ की अवैध निकासी का आरोप
रांची: हजारीबाग एसपी कार्यालय से जुड़े करीब 28 करोड़ रुपये की कथित अवैध निकासी के मामले में सीआईडी ने विशेष अदालत में सिपाही शंभू कुमार सिंह के खिलाफ जालसाजी और सरकारी फंड की अवैध निकासी से जुड़े साक्ष्य पेश किए हैं। जांच में पता चला कि शंभू कुमार सिंह ने कार्यालय के कंप्यूटर सिस्टम में वित्तीय डेटा में छेड़छाड़ कर सरकारी राशि को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया।
सीआईडी की जांच के अनुसार, यह घोटाला लगभग 10 वर्षों तक चलता रहा और इसमें हजारीबाग एसपी कार्यालय के डीडीओ कोड HZBPOL007 का इस्तेमाल किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि शंभू कुमार सिंह ने सिपाही रजनीश कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह और धीरेंद्र सिंह के साथ मिलकर 21 बैंक खातों के माध्यम से फंड ट्रांसफर की योजना बनाई। गया के भारतीय स्टेट बैंक की अनुग्रह कॉलोनी शाखा के दो खातों में भी सरकारी राशि का ट्रांसफर होने का पता चला, जिनमें से एक खा