हजारीबाग में विशेष समकालीन पुलिस अभियान में 33 अभियुक्त गिरफ्तार
हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 04-10-26 की रात्रि हजारीबाग जिले में एक विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में फरार अभियुक्तों, वारंटीयों और अपराधियों के खिलाफ छापामारी की गई।
थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 31 टीमों का गठन किया गया, जिसमें लगभग 123 पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। अभियान के दौरान कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 8 वारंट निष्पादित किए गए। पुलिस ने कहा है कि इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी क्षेत्र में फरार अपराधियों की सूचना मिले तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचित करें।