सीधी को रेल मिली है, अब सीधी के बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिलना चाहिए, सीधी में रेल कनेक्टिविटी के साथ रोजगार का सपना भी हो पूरा
सीधी जिले में रेलवे कनेक्टिविटी का पहुंचना निश्चित रूप से विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लेकिन जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित की गई, उनके लिए जमीन के बदले नौकरी देने का वादा आज भी अधूरा नजर आता है।
रेल परियोजना से जिले को कनेक्टिविटी तो मिल गई, लेकिन अब जरूरत है कि जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को मजबूती से उठाएं और प्रभावित परिवारों तथा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर सुनिश्चित कराने की दिशा में पहल करें।
यदि जनप्रतिनिधि पूरी इच्छाशक्ति के साथ प्रयास करें, तो रेलवे के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्थायी नौकरी का रास्ता भी खुल सकता है। यह सीधी जिले के लिए केवल रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के भविष्य के लिए एक बड़ा वरदान साबित हो सकता है।❤️👍🏻
Gopadbanas, Sidhi | Aug 18, 2026