सेना भर्ती कार्यालय, पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) के भर्ती निदेशक कर्नल विशाल शाह ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित की जा रही भर्ती प्रक्रिया के महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए हैं। 2 एवं 3 अक्टूबर को यह भर्ती मुख्य रूप से कांगड़ा एवं चम्बा जिलों के युवाओं के लिए आयोजित की गई है जिसकी उम्मीदवारों को पूर्व में अखबारो एवं एडमिट कार्ड के माध्यम से सूचना दे दी गई थी । भर्ती निदेशक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अग्निवीर क्लर्क/एस के टी (Agniveer Clerk/SKT) के पद के लिए कुल 1182 उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के तहत हमीरपुर के अनु सिंथेटिक ट्रैक पर बुलाया गया था।
इस बुलावे पर भारतीय सेना में शामिल होने के उद्देश्य से कुल 1113 उम्मीदवार मैदान पर उपस्थित हुए और उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कड़े शारीरिक परीक्षण और प्रतिस्पर्धा के बीच, कुल 798 उम्मीदवारों ने दौड़ (Physical Running Test) को सफलतापूर्वक पास कर लिया है।
इस अवसर पर भर्ती निदेशक कर्नल विशाल शाह ने शारीरिक दक्षता परीक्षा, विशेषकर दौड़ में उत्कृष्ट और उत्तम प्रदर्शन करने वाले होनहार उम्मीदवारों को पुरस्कृत किया। उन्होंने युवाओं को सम्मानित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और भविष्य के चरणों के लिए शुभकामनाएं दीं।
Chamba, Chamba | Oct 3, 2026