#बालाघाट
जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कौशल विकास विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा आईटीआई परसवाड़ा का निरीक्षण
शासन के निर्देशानुसार जन सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कौशल विकास विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), परसवाड़ा, जिला बालाघाट का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान श्रीमती सपना राहंगडाले, नोडल प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, जिला बालाघाट, श्रीमती प्रीति मर्सकोले, जिला रोजगार अधिकारी, जिला बालाघाट एवं अन्य अधिकारियों द्वारा संस्थान की प्रशिक्षण एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्थान में संचालित विभिन्न ट्रेडों की प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति, कार्यशालाओं एवं प्रयोगशालाओं की स्थिति, आवश्यक अभिलेखों के संधारण तथा प्रशिक्षणार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा संस्थान की व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
निरीक्षण दल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, प्रशिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने तथा शासन की विभिन्न कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासकीय सेवाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं कार्यकुशलता को बढ़ावा देना तथा आमजन एवं हितग्राहियों के विश्वास को और अधिक मजबूत करना है। इसी क्रम में कौशल विकास विभाग द्वारा युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निरीक्षण दल को आवश्यक जानकारी एवं अभिलेख उपलब्ध कराए गए। संस्थान द्वारा शासन के निर्देशों एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
#CMMadhyaPradesh #jansamaprakmp #JanVishwasAbhiyan2026 #minprdd #mintechnicalmp
70 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026