सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा का आयोजन
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा के द्वितीय दिवस पर परियोजना बाणगंगा के सेक्टर झरनेश्वर में महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई तथा संवाद एवं सहभागिता के माध्यम से उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण भी किया।
कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक तथा जनप्रतिनिधि श्रीमती अर्चना सोलंकी उपस्थित रहीं। इस दौरान पोषण मटका, रंगोली एवं महिला की गोद भराई जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में लगभग 25 महिलाओं ने सहभागिता की।
प्रतिभागियों को बेहतर पोषण के प्रति जागरूक रहने और अपने परिवार तक पोषण का संदेश पहुंचाने की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान हर घर तक सही पोषण का संदेश पहुंचाने का संकल्प भी सभी ने दोहराया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित महिलाओं एवं प्रतिभागियों को फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया।
PMO India
Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
16 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026