Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

सफलता की कहानी उद्यमशीलता से दो किसान भाइयों ने बनाई नई राह भोपाल जिले के छोटे से गाँव रतुआ रतनपुर दो किसान भाई श्री हेमंत कुशवाह एवं श्री ओम कुशवाह आज प्रदेश भर के किसानों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। कभी 10 हजार पौधों से नर्सरी की शुरुआत करने वाले श्री कुशवाह आज 15 लाख पौध प्रतिमाह उत्पादन की नर्सरी संचालित कर रहे हैं। उनकी नर्सरी उनकी मेहनत और लगन की कहानी कहती है। आसपास के 15 से 20 ग्रामीणों को रोजगार भी मिल रहा है। श्री हेमंत एवं श्री ओम की यह सफलता अचानक नहीं आई है। मध्यप्रदेश शासन के कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाओं ने उन्हें नई दिशा और अवसर प्रदान किए। वर्ष 2017-18 से विभाग के अधिकारियों के संपर्क में आने के बाद उन्होंने लगातार जिले में कृषि एवं उद्यानिकी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्हें उन्नत कृषि तकनीक और नर्सरी प्रबंधन की जानकारी मिली। वर्ष 2024 में उन्होंने राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से एमआईडीएच स्कीम अंतर्गत 45 लाख रुपये का ऋण लेकर अपनी नर्सरी को 2 एकड़ क्षेत्रफल तक विस्तार किया। साथ ही 4 हजार स्क्यायर मीटर में 02 पॉलीहाउस बनवाये। आज उनकी नर्सरी में गुलाब, जरबेरा, गेंदा और नौरंगा जैसे फूलों के साथ-साथ सभी प्रकार की सब्जियों की पौध तैयार कर मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं राजस्थान तक के किसानों को उपलब्ध करा रहे हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने ने अपने खेत में मात्र 2000 वर्गफीट क्षेत्र में पॉलीहाउस नर्सरी शुरू की थी। पानी की समस्या के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। स्वयं के कुएं की खुदाई कर जल-स्रोत तैयार किया और धीरे-धीरे खेती का दायरा बढ़ाया। आज उनकी 8 एकड़ भूमि पूरी तरह से सिंचित है और वे बैंगन, टमाटर, मिर्च, गिलकी, लौकी, खीरा जैसी सब्जियों के हाईब्रिड पौधे तैयार करते हैं। सेमीनेस, फेजेंटा और अंकुर बीएनआर जैसी उन्नत किस्मों के पौध कई जिलों के किसानों को उपलब्ध करा रहे है। श्री हेमंत कुशवाह बताते है कि किसान भाई "ओम नर्सरी'' से पौध माध्यम से सोशल फ्लेटफार्म एवं मोबाईल नं.-7470356555 के माध्यम से देश भर के किसान सीधे उनसे पौधे खरीद सकते है। निरंतर प्रशिक्षण लेते हुए वे आधुनिक तकनीक को अपनाकर खेती में नवाचार कर रहे हैं। श्री कुशवाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का धन्यवाद देते हुए कहते है यदि कोई किसान मेहनत करे और सरकारी प्रशिक्षणों का लाभ उठाए, तो खेती आज भी सबसे लाभकारी पेशा बन सकती है। अभी हाल में भोपाल संभाग के कमिश्नर श्री संजीव सिंह ने भी उनके गांव पहँचकर नर्सरी को देखा था और उनकी उदयशीलता को सराहा था। CM Madhya Pradesh Department of Horticulture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Bhopal Jay Nursery Plant #Flowers #vegetables #MadhyaPradesh #AGRICULTURE

40 views | Bhopal, Madhya Pradesh | Jun 16, 2026

MORE NEWS

80वें #स्वतंत्रता_दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड मैदान में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी कई सौगातें

#JansamparkMP
#Bhopal

80वें #स्वतंत्रता_दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड मैदान में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी कई सौगातें #JansamparkMP #Bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

समरसता का संदेश, सामाजिक एकता का संकल्प

श्री गुरु रविदास जी के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश में ‘श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा’ 

📍18 अगस्त को भोपाल में ‘राज्य स्तरीय कार्यक्रम’ का आयोजन 

💠समरसता का संदेश, जन-जन तक

Dr Mohan Yadav 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
 #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh

समरसता का संदेश, सामाजिक एकता का संकल्प श्री गुरु रविदास जी के समरसता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश में ‘श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा’ 📍18 अगस्त को भोपाल में ‘राज्य स्तरीय कार्यक्रम’ का आयोजन 💠समरसता का संदेश, जन-जन तक Dr Mohan Yadav Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh

Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026

24 वर्षीय ब्रेन-डेड अंगदाता ने दिया तीन मरीजों को जीवन का अमूल्य उपहार

मानवता, करुणा और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए बैतूल निवासी - 24 वर्षीय, सुनील बोसमाकर के परिजनों ने उनके दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बाद अंगदान का महान निर्णय लिया। सुनील स्वयं जीवन की जंग नहीं जीत सके, लेकिन उनके परिजनों ने उनके अंगों के माध्यम से अन्य जरूरतमंद मरीजों को जीवन का अनमोल उपहार देने का साहसिक निर्णय लिया।

     सड़क दुर्घटना के बाद सुनील को एम्स भोपाल लाया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें ब्रेन-डेड घोषित किया गया। इस अत्यंत दुःखद और भावुक क्षण में उनके परिवार ने असाधारण साहस और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अंगदान की सहमति प्रदान की।

         आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं समन्वय के बाद सुनील का लिवर तथा दोनों किडनी सफलतापूर्वक निकाली गईं। इनमें से लिवर और एक किडनी का प्रत्यारोपण एम्स भोपाल में किया गया, जबकि दूसरी किडनी प्रत्यारोपण हेतु बंसल अस्पताल, भोपाल को आवंटित की गई।

     दूसरी किडनी को निर्धारित समय सीमा में सुरक्षित रूप से बंसल अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्स भोपाल से बंसल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। पुलिस, यातायात विभाग, चिकित्सा दल एवं दोनों अस्पतालों के समन्वित प्रयासों से अंग को सुरक्षित एवं शीघ्रता से गंतव्य तक पहुंचाया गया।

     यह एम्स भोपाल में ब्रेन-डेड डोनर से किया गया चौथा सफल अंगदान है। यह उपलब्धि संस्थान की मृतक अंगदाता से अंग प्रत्यारोपण की दिशा में बढ़ती प्रतिबद्धता और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति को दर्शाती है।

        यह अंगदान केवल एक चिकित्सकीय उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रेम, साहस और मानवता की एक भावपूर्ण कहानी है। जिस समय सुनील का परिवार अपार दुःख से गुजर रहा था, उस समय उनके अंगदान के निर्णय ने कई परिवारों में नई आशा और जीवन की नई किरण जगाई।

     एम्स भोपाल ने सुनील के परिजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके इस निःस्वार्थ एवं साहसपूर्ण निर्णय को मानवता के लिए प्रेरणादायक बताया। उनके इस महान कार्य ने एक अपार व्यक्तिगत त्रासदी को जीवन की विरासत में बदल दिया है।

   सुनील आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा दिए गए अंगों के माध्यम से उनका जीवन और उनकी विरासत कई अन्य जिंदगियों में हमेशा जीवित रहेगी।

     एम्स भोपाल समाज के सभी लोगों से अपील करता है कि वे आगे आएं और अंगदान का संकल्प लें। एक छोटा-सा निर्णय कई जिंदगियों को बचा सकता है और किसी परिवार के दुःख को आशा में बदल सकता है।

CM Madhya Pradesh 
AIIMS Bhopal 
Jansampark Madhya Pradesh 
#Bhopal

24 वर्षीय ब्रेन-डेड अंगदाता ने दिया तीन मरीजों को जीवन का अमूल्य उपहार मानवता, करुणा और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए बैतूल निवासी - 24 वर्षीय, सुनील बोसमाकर के परिजनों ने उनके दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना के बाद अंगदान का महान निर्णय लिया। सुनील स्वयं जीवन की जंग नहीं जीत सके, लेकिन उनके परिजनों ने उनके अंगों के माध्यम से अन्य जरूरतमंद मरीजों को जीवन का अनमोल उपहार देने का साहसिक निर्णय लिया। सड़क दुर्घटना के बाद सुनील को एम्स भोपाल लाया गया। चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें ब्रेन-डेड घोषित किया गया। इस अत्यंत दुःखद और भावुक क्षण में उनके परिवार ने असाधारण साहस और मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अंगदान की सहमति प्रदान की। आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण एवं समन्वय के बाद सुनील का लिवर तथा दोनों किडनी सफलतापूर्वक निकाली गईं। इनमें से लिवर और एक किडनी का प्रत्यारोपण एम्स भोपाल में किया गया, जबकि दूसरी किडनी प्रत्यारोपण हेतु बंसल अस्पताल, भोपाल को आवंटित की गई। दूसरी किडनी को निर्धारित समय सीमा में सुरक्षित रूप से बंसल अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्स भोपाल से बंसल अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। पुलिस, यातायात विभाग, चिकित्सा दल एवं दोनों अस्पतालों के समन्वित प्रयासों से अंग को सुरक्षित एवं शीघ्रता से गंतव्य तक पहुंचाया गया। यह एम्स भोपाल में ब्रेन-डेड डोनर से किया गया चौथा सफल अंगदान है। यह उपलब्धि संस्थान की मृतक अंगदाता से अंग प्रत्यारोपण की दिशा में बढ़ती प्रतिबद्धता और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में निरंतर प्रगति को दर्शाती है। यह अंगदान केवल एक चिकित्सकीय उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रेम, साहस और मानवता की एक भावपूर्ण कहानी है। जिस समय सुनील का परिवार अपार दुःख से गुजर रहा था, उस समय उनके अंगदान के निर्णय ने कई परिवारों में नई आशा और जीवन की नई किरण जगाई। एम्स भोपाल ने सुनील के परिजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और उनके इस निःस्वार्थ एवं साहसपूर्ण निर्णय को मानवता के लिए प्रेरणादायक बताया। उनके इस महान कार्य ने एक अपार व्यक्तिगत त्रासदी को जीवन की विरासत में बदल दिया है। सुनील आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा दिए गए अंगों के माध्यम से उनका जीवन और उनकी विरासत कई अन्य जिंदगियों में हमेशा जीवित रहेगी। एम्स भोपाल समाज के सभी लोगों से अपील करता है कि वे आगे आएं और अंगदान का संकल्प लें। एक छोटा-सा निर्णय कई जिंदगियों को बचा सकता है और किसी परिवार के दुःख को आशा में बदल सकता है। CM Madhya Pradesh AIIMS Bhopal Jansampark Madhya Pradesh #Bhopal

Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

#IndependenceDay

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह' #IndependenceDay

Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों का स्मरण किया।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#IndependenceDay #भोपाल #15August 
#IndependenceDay2026

स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्री मिश्रा ने किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने भोपाल कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। कलेक्टर श्री मिश्रा ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों का स्मरण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #IndependenceDay #भोपाल #15August #IndependenceDay2026

Bhopal, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026