*जीविका की योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा, डीएम ने लक्ष्यपूर्ति एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर दिए निर्देश*
आज दिनांक 29.09.2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला परियोजना समन्वय इकाई, जीविका, लखीसराय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में जीविका के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में लखपति दीदी, सतत जीविकोपार्जन योजना (SVEP नहीं), मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, जल-जीवन-हरियाली के अंतर्गत मत्स्यपालन, जेंडर फोरम एवं दीदी अधिकार केंद्र (DAK) सहित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने लखपति दीदी योजना के शेष लक्ष्य पर विशेष फोकस करते हुए निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने जीविका दीदियों की आय में वृद्धि के लिए मत्स्यपालन गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा उत्पादन को बेहतर बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। साथ ही बाजार आधारित आजीविका एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए।
सतत जीविकोपार्जन योजना की समीक्षा के क्रम में शेष पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न पात्रता आधारित सरकारी योजनाओं एवं हकदारियों से जोड़ते हुए संतृप्ति (Saturation) सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही VPRP के कार्यों में तेजी लाने तथा प्रखंडवार प्रगति की नियमित समीक्षा करने पर बल दिया गया।
बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं जेंडर मुख्यधारा को और मजबूत करने पर भी विशेष चर्चा हुई। जेंडर फोरम एवं दीदी अधिकार केंद्र (DAK) के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं, कानूनी सहायता एवं शिकायत निवारण तंत्र से प्रभावी रूप से जोड़ने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को गतिविधिवार कार्ययोजना, लक्ष्य आधारित एवं फोकस्ड एप्रोच, संतृप्ति (Saturation), नियमित अनुश्रवण तथा विभागीय समन्वय के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंडवार उपलब्धियों की नियमित समीक्षा करते हुए शेष लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक का उद्देश्य जीविका की योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाते हुए ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि, आजीविका सुदृढ़ीकरण, अधिकारों तक पहुंच तथा आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को गति प्रदान करना रहा।
70 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 30, 2026