सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता अभियान
जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज बी.एड. कॉलेज से बायपास रोड मोड़ तक विशेष हेलमेट जाँच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लगभग 50–60 वाहनों की जाँच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले 23 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए कुल ₹81,000/- का जुर्माना वसूला गया।
वाहन चालकों को हेलमेट के नियमित उपयोग, निर्धारित गति सीमा एवं अन्य यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सदैव हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता एवं नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
61 views | Lakhisarai, Bihar | Sep 30, 2026