Public App Logo
Profile Picture

Lakhisarai District Administration

@dprolakhisarai
861Followers
0Following
प्रेस विज्ञप्ति 
दिनांक-16/08/2026

*वैली ऑफ हर्बल गार्डन  चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई पंचायत के महाजन्मा जनजाति ग्राम में शुभारंभ करने के संबंध में*।

चानन प्रखंड अंतर्गत भलुई एवं संग्रामपुर पंचायत में जिला प्रशासन , कृषि विभाग अंतर्गत उद्यान निदेशालय एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से इस पहाड़ी क्षेत्र और पूरी वैली को हर्बल गार्डन के तौर पर विकसित करने के उद्देश्य से कुल 20 प्रकार के दुर्लभ हर्बल मेडीसिनल प्लांट्स का पौध रोपण जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता , जिला उद्यान पदाधिकारी जनजाति ग्रामवासियों के साथ किया गया। साथ ही कालमेघ और तुलसी के बीज का बीज खुले खेत में की गई। 

20 प्रकार के हर्बल के पौधे में वच, अजवाइन,काली हल्दी, कोलियस, हथजोड़, तीतराज,शतावर, काली मूसली, पत्थर चूड़, अश्वगंधा, एलोवेरा, गुग्गुल, अनंतमूल, दम बेल, सेन्ट्रीनोला, लेमनग्रास, सिंधुवार, पीपली, कालमेघ आदि हैं जिनके  पांच पांच पौधे बेड बनाकर ग्रामीणों के साथ रोपण किया गया। 
इन पहाड़ी ग्रामों के ग्रामीणों के बीच हर्बल पौधों के महत्व के बारे में समझाया गया तथा कृषि विभाग के डीबीटी साइट पर उनके निबंधन करने और सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बताया गया। कृषि यंत्रों का वितरण और उसके लिए निबंधन के लिए अलग से कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। 
इसके पूर्व में भी इस क्षेत्र में जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के द्वारा भ्रमण किया गया था और इस सुंदर प्राकृतिक वैली को वैली ऑफ हर्बल मेडीसिनल गार्डन के तौर पर विकसित करने का कृषि एवं उद्यान वैज्ञानिकों द्वारा किया गया था। उसी कड़ी में बिहार कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त दुर्लभ पौधों और बीजों को आज रोपित करते हुए इसका शुभारंभ किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ये 20 प्रकार के दुर्लभ पौधों के माध्यम से धान गेहूं की परंपरागत खेती से बाहर निकल कर कैश क्रॉप की दिशा में एक नई पहल होगी जिसका लाभ सीधे तौर पर यहां के किसानों को मिलेगा। इसके बाद उद्यानिक व्यवसाय और प्रोसेसिंग, कृषि यंत्र, डिस्टिलेशन सेंटर तथा वाहन की अनुदानिक व्यवस्था भी करने का निर्देश दिया गया। जिला उद्यान पदाधिकारी श्री राजीव रंजन द्वारा किए गए प्रयासों और वहां के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई गई नई खेती के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, लखीसराय, अपर समाहर्ता, लखीसराय, उप विकास आयुक्त, लखीसराय श्री राजीव रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी, लखीसराय श्री आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री किशन कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, लखीसराय, श्री अशोक कुमार, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण, लखीसराय, श्री चंदन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, चानन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा महजनमा ग्राम के प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।
** 80वें स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर गांधी मैदान, लखीसराय में गरिमामय समारोह का आयोजन **
.
आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लखीसराय स्थित गांधी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में श्री सुनील कुमार, माननीय प्रभारी मंत्री, लखीसराय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस गरिमामय अवसर पर जिलााधिकारी, लखीसराय एवं पुलिस अधीक्षक, लखीसराय सहित जिले के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
.
ध्वजारोहण के उपरांत माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। 🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस 2026
80वा स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर लखीसराय समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में कार्यक्रम
80वा स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर लखीसराय समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में कार्यक्रम
80वा स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर लखीसराय समाहरणालय स्थित गांधी मैदान में कार्यक्रम
Video 6
80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=80thindependenceday nis:value=80thIndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=proudindian nis:value=ProudIndian nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=vandemataram nis:value=VandeMataram nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/>
प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 14.08.2026

जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा बड़हिया एवं विद्यापीठ चौक स्थित विद्युत ग्रिड सब-स्टेशनों तथा अशोक धाम PSS का निरीक्षण किया गया। तथा कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति, ट्रांसमिशन, ट्रिपिंग, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था एवं निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम बड़हिया में निर्माणाधीन 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन (GSS) का निरीक्षण किया। यह परियोजना बड़हिया पावर सब-स्टेशन (PSS) के समीप निर्माणाधीन है। वर्तमान में बड़हिया PSS की क्षमता 20 मेगावाट है, जबकि वर्तमान में 16 मेगावाट आपूर्त की जा रही है। निर्माणाधीन GSS की क्षमता 40 MVA है। वर्तमान में बड़हिया PSS को हथीदह GSS से विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो रही है। नए GSS के निर्माण के उपरांत बड़हिया क्षेत्र विद्युत आपूर्ति के मामले में अधिक आत्मनिर्भर होगा तथा अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध होने पर प्रतापपुर, बिरूपुर एवं खुटहा सहित अन्य PSS को भी विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में सहायक होगा।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने ग्रिड परिसर में उपलब्ध भूमि, कंट्रोल रूम की व्यवस्था एवं संचालन, विद्युत आपूर्ति के प्रस्तावित क्षेत्रों तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने बड़हिया STP परिसर के सामने स्थित गंगा घाट का भी निरीक्षण किया। उक्त STP का निर्माण नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान गंगा नदी के जलस्तर एवं घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वर्तमान में गंगा का जलस्तर सामान्य से नीचे पाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा घाट से गंगाजल ले जाने की जानकारी भी जिला पदाधिकारी को दी गई। उन्होंने घाट पर आवश्यक सुरक्षा घेरा/बैरिकेडिंग लगाने तथा लोगों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

इसके बाद जिला पदाधिकारी ने विद्यापीठ चौक, लखीसराय सलोनाचक स्थित 132/33KV GSS का निरीक्षण किया। उक्त GSS की क्षमता लगभग 150 मेगावाट है, जबकि वर्तमान में जिले में लगभग 90 मेगावाट विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इस GSS से जिले के कुल 16 PSS को विद्युत आपूर्ति की जाती है। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्युत ट्रांसमिशन, ट्रिपिंग, उपलब्धता, कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत आपूर्ति में आने वाली समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक चर्चा की तथा निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने नव निर्माणाधीन अशोक धाम PSS का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में परियोजना पूर्ण करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री सुमित सौरभ सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंता उपस्थित रहे।
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 14 अगस्त 2026

जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता अभियान

जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज बी.एड. कॉलेज से बायपास रोड मोड़ तक विशेष हेलमेट जाँच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मोटरयान निरीक्षक (MVI) एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा विद्यापीठ एवं डी.ए.वी. मोड़ पर सघन वाहन जाँच की गई। जाँच के क्रम में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा उन्हें हेलमेट के नियमित उपयोग एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, वाहनों के आवश्यक कागजात पूर्ण नहीं पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई।

*अभियान के क्रम में कुल ₹1,56,000/- का जुर्माना वसूला गया।* इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा अन्य यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सदैव हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु ऐसे जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 14 अगस्त, 2026

देशभक्ति के जज्बे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

15 अगस्त, 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, लखीसराय श्री शैलेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल, लखीसराय से हुई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतिभागियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान में सहभागिता की।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्रा को टाउन हॉल से रवाना किया गया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर निकले छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम का संदेश दिया गया।

तिरंगा यात्रा लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शहीद स्थल पहुंची। यहां देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर दो मिनट का मौन रखा गया। जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शहीद स्थल पर सभी उपस्थित लोगों द्वारा राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना का संदेश दिया गया।

जिले के सभी प्रखंडों में भी हुआ तिरंगा यात्रा का आयोजन
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लखीसराय जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रखंडों में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जिलेभर में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने की अपील की गई।
प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक: 14 अगस्त 2026

जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता अभियान

जिला पदाधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज बी.एड. कॉलेज से बायपास रोड मोड़ तक विशेष हेलमेट जाँच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मोटरयान निरीक्षक (MVI) एवं परिवहन विभाग की टीम द्वारा विद्यापीठ एवं डी.ए.वी. मोड़ पर सघन वाहन जाँच की गई। जाँच के क्रम में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा उन्हें हेलमेट के नियमित उपयोग एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, वाहनों के आवश्यक कागजात पूर्ण नहीं पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई।

*अभियान के क्रम में कुल ₹1,56,000/- का जुर्माना वसूला गया।* इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट का नियमित उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा अन्य यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करने हेतु प्रेरित किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने आमजन से अपील की कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सदैव हेलमेट पहनकर वाहन चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु ऐसे जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।
प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 14.08.2026

उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार की अध्यक्षता में जिले में एचआईवी संक्रमण से बचाव एवं आमजनों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार संबंधी बैठक का आयोजन किया गया।

 बैठक में एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव के उपाय, समय पर जांच, उपचार तथा संक्रमण से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया गया।

बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने कार्यालयों के साथ-साथ क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों एवं अन्य सामुदायिक कार्यकर्ताओं को एचआईवी संक्रमण से बचाव, जांच एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की समुचित जानकारी उपलब्ध कराएं। प्रशिक्षित कार्यकर्ता गृह भ्रमण एवं सामाजिक गतिविधियों के दौरान आमजनों को एचआईवी से बचाव के आवश्यक उपायों के बारे में जागरूक करेंगे।

जन-जागरूकता के दौरान लोगों को यह जानकारी दी जाएगी कि एचआईवी संक्रमण किन माध्यमों से फैलता है और किन माध्यमों से नहीं फैलता। साथ ही, संदिग्ध स्थिति में समय पर जांच कराने, चिकित्सकीय परामर्श लेने तथा आवश्यक उपचार शुरू कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने और उन्हें सामाजिक सहयोग प्रदान करने की अपील भी की जाएगी।

उप विकास आयुक्त महोदय ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जागरूकता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों तक सही एवं वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Video 13
Video 14
प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 13.08.2026

जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार के निदेशानुसार जिले के आदि सेवा केंद्रों पर आदि कर्मयोगी स्वयंसेवकों के माध्यम से जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय ग्रामों में समाज की अंतिम पंक्ति के लोगों तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में चानन प्रखंड के भलुई पंचायत अंतर्गत बाशकुंड एवं संग्रामपुर पंचायत के कछुआ तथा सूर्यगढ़ा प्रखंड के बुधौली बनकर एवं श्री किसुन ग्राम में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान जनजातीय समुदाय के लोगों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, कृषि, वन, राजस्व एवं बैंकिंग सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उपलब्ध कराया गया, ताकि नियमानुसार उनका यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड स्तर के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई। जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन द्वारा जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया गया।
प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक 13 अगस्त 2026

विशेष सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक 2730, दिनांक 05 अगस्त 2026 के माध्यम से लखीसराय जिले के विभिन्न नगर निकायों में सुरक्षा की दृष्टि से सशस्त्र गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति की आवश्यकता व्यक्त की गई है।
तथा नगर निकायवार सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करते हुए आवश्यक संख्या में गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति के संबंध में अनुरोध किया गया है।

पत्र के आलोक में लखीसराय जिले के तीनों नगर निकायों की वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था का आकलन एवं समीक्षा करने हेतु आज दिनांक 13.08.2026 को जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिले के नगर निकायों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सशस्त्र गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर बैठक की गई।

बैठक में नगर निकायों में उपलब्ध वर्तमान सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यकतानुसार सशस्त्र गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति तथा अन्य सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार एवं जिला पदाधिकारी द्वारा जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, लखीसराय से जिले में उपलब्ध होमगार्ड जवानों, बीएमपी, उत्पाद विभाग एवं अन्य कार्यालयों में पदस्थापित बलों की स्थिति की जानकारी ली गई। साथ ही नगर निकायों की सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप उपलब्ध बलों की समीक्षा की गई, ताकि आवश्यकतानुसार तत्काल प्रतिनियुक्ति की कार्रवाई की जा सके।

जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, लखीसराय द्वारा होमगार्ड के पुरुष एवं महिला जवानों की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने जिला समादेष्टा, बिहार गृह रक्षा वाहिनी, लखीसराय को निर्देशित किया गया कि आकलन कर सभी नगर निकायों में आवश्यकतानुसार जल्द से जल्द गृह रक्षकों की प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि जिले की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। 
नगर निकायों में नियुक्त होने वाले सशस्त्र बलों के भुगतान एवं आवासन की व्यवस्था संबंधित कार्यपालक पदाधिकारी को करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी लखीसराय, सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय जिला सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेस विज्ञप्ति
जिला कृषि(आत्मा )कार्यालय, लखीसराय

जिले के प्रगतिशील कृषकों के लिए बागवानी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन एवं मूल्यवर्धन विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

लखीसराय, 13 अगस्त 2026। जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, लखीसराय श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज जिले के प्रगतिशील कृषकों के लिए एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय “बागवानी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन एवं मूल्यवर्धन” रहा।

कार्यक्रम के दौरान कृषकों को बागवानी फसलों की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती की तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, फसलों में लगने वाले प्रमुख कीट एवं रोगों की पहचान तथा उनके समेकित प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषकों को रासायनिक कीटनाशकों के संतुलित एवं अनुशंसित उपयोग के साथ-साथ जैविक एवं यांत्रिक कीट प्रबंधन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षण में बागवानी उत्पादों के मूल्यवर्धन, प्रसंस्करण, पैकेजिंग एवं विपणन के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा की गई। कृषकों को उत्पादन के साथ-साथ उत्पाद की गुणवत्ता एवं बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार करने की जानकारी प्रदान की गई।

अध्यक्षीय संबोधन में जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, लखीसराय श्री कुंदन कुमार ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर किसान बागवानी फसलों की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने कृषकों से वैज्ञानिक पद्धति, समेकित कीट प्रबंधन तथा मूल्यवर्धन तकनीकों को अपनाकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया।
 इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए प्राप्त तकनीकी जानकारी को अपने खेतों में अपनाने की बात कही।  

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी, श्री राजीव रंजन, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, श्री आनंद कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, श्री श्रवण कुमार, सहायक निदेशक  (शष्य), बीज उत्पादन सह विपणन पदाधिकारी श्री सौरव कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा, श्री रिंटू नंदी , kvk हलसी के बैज्ञानिक डॉ. निशांत प्रकाश एवं लखीसराय जिले के प्रगतिशील कृषकों के द्वारा भाग लिया गया।
प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 13 अगस्त 2026

15 अगस्त, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन एवं विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व मे आज हर घर तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

तिरंगा साइकिल रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केआरके मैदान से गांधी मैदान तक आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर देशभक्ति नारों के साथ पूरे उत्साह एवं उमंग से सहभागिता की। रैली के दौरान विद्यार्थियों में देशप्रेम एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री मुकुल पंकज मणि, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री यदुवंश राम भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने रैली में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व, राष्ट्रीय एकता एवं देश के प्रति अपने दायित्वों के प्रति जागरूक किया।

तिरंगा साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना था।
रैली का समापन गांधी मैदान में राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन के साथ हुआ। राष्ट्रगान के दौरान उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।
सहायक निदेशक, भूमि संरक्षण, लखीसराय द्वारा कृषि विभाग अंतर्गत किसान हित में किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन लखीसराय के फेसबुक पेज से लाइव के माध्यम से दी जा रही हैं।
Video 20
Video 21
Video 22
जिलांतर्गत विभिन्न पैक्सों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत झण्डा वितरण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, लखीसराय।

दिनांक: 12.08.2026

दूरस्थ एवं सेवा वंचित क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना को लेकर बैठक, एवं क्षेत्र भ्रमण किया गया।

लखीसराय जिले के दूरस्थ एवं सेवा वंचित क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध कराने एवं डिजिटल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, लखीसराय की अध्यक्षता में संबंधित पदाधिकारियों एवं दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या तथा नए मोबाइल टावर की स्थापना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रभाकर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री शिवम कुमार, JTO बीएसएनएल लखीसराय श्री अनीश कुमार , निदेशक, ग्रामीण दूरसंचार विभाग, पटना श्री सत्येश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सूर्यगढ़ा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि जिले में चार प्रमुख डार्क स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जहां वर्तमान में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं है अथवा अत्यंत कमजोर है। इनमें सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम एवं मोरवे डैम के मध्य का क्षेत्र तथा लठिया भैरो टोला (कोरासी) और चानन प्रखंड अंतर्गत सतघरवा, महाजनवा, कुंदरी एवं राजघाट कोल क्षेत्र शामिल हैं।

सतघरवा, महाजनवा, कुंदरी एवं राजघाट कोल क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापना के लिए स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इन स्थलों पर शीघ्र ही टावर स्थापना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। शेष चिह्नित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, दूरसंचार मंत्रालय, बीएसएनएल, एयरटेल, जियो एवं अन्य दूरसंचार नेटवर्क प्रदाता कंपनियों की टीम द्वारा संयुक्त रूप से सर्वे किया जाएगा। सर्वे के उपरांत उपयुक्त स्थलों का चयन कर नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे।

बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में बीएसएनएल की टीम एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा हनुमान स्थान, श्रृंगी ऋषि धाम, मोरवे डैम के मध्य के क्षेत्र तथा लठिया भैरो टोला (कोरासी) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान विभिन्न संभावित स्थलों पर बीएसएनएल की नेटवर्क फ्रीक्वेंसी एवं तकनीकी उपयुक्तता की जांच की गई, ताकि ऐसे स्थान का चयन किया जा सके जहां से आसपास के अधिकतम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके।
 इन क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापित होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर दूरसंचार सुविधा प्राप्त होगी तथा डिजिटल कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण करते हुए मोबाइल टावर स्थापना का कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में संचार सुविधा मजबूत होने से आम नागरिकों को मोबाइल एवं इंटरनेट सेवाओं का बेहतर लाभ मिलेगा।