खलीलाबाद: जिला अस्पताल में वाहन स्टैंड का अभाव, मरीजों की बढ़ी परेशानी, घंटों दो पहिया वाहनों के बीच फसी एम्बुलेंस
खलीलाबाद जिला अस्पताल में वाहन स्टैंड न होने से परिसर में दोपहिया और चारपहिया वाहन बेतरतीब खड़े हो रहे हैं। इससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को एक एंबुलेंस भी काफी देर तक गाड़ियों के बीच फंसी रही। लोगों का कहना है कि इमरजेंसी मरीजों को समय पर उपचार मिलना मुश्किल हो सकता है। अस्पताल में व्यवस्थित पार्किंग की मांग उठी है।