Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

जमुई: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का खूब किया बखान शहर स्थित द्वारिका विवाह भवन में NDA द्वारा बुधवार की दोपहर 12:30 बजे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने किया। जिसमें शामिल होने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान के साथ अरुण भारती भी पहुंचे। मौके पर मंत्री श्रेयशी सिंह भी शामिल रही। इस दौरान कार्यकर्ताओ व समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का फूल मालाओं के साथ जमकर स्वागत किया। साथ ही गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खूब बखान किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत को आर्थिक रूप से कमजोर देशों की श्रेणी में गिना जाता था। वैश्विक स्तर पर देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कई तरह की चिंताएं जताई जाती थीं और भारत को दुनिया की कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया जाता था। लेकिन, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार की नीतियों, आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल क्रांति और निवेश को बढ़ावा देने वाले कदमों के कारण भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। आज जब वैश्विक स्तर पर तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्थाओं की चर्चा होती है तो भारत का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वे आगे उन्होंने कहा कि देश को तकनीक और नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ाने की सोच के साथ केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार ने शुरू से ही विज्ञान एवं तकनीक को विकास का आधार बनाया है। इसी का परिणाम है कि आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना पहले ही हो चुकी थी, लेकिन लंबे समय तक उसे अपेक्षित संसाधन और प्रोत्साहन नहीं मिला। वर्तमान नेतृत्व में इसरो ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत ने अंतरिक्ष के उन क्षेत्रों तक पहुंच बनाई है, जहां दुनिया के कई विकसित देश भी नहीं पहुंच सके थे। आज भारत सूर्य मिशन जैसे महत्वाकांक्षी अभियानों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें विकास की गति तेज नहीं हुई हो। आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अंतरिक्ष विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। आगे कहा कि आतंकवादी के खिलाफ वर्तमान सरकार देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए निर्णायक कार्रवाई करने का काम कर रही है। देश की सीमाओं की सुरक्षा मजबूत हुई है और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा देश की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान बिहार के विकास पर भी केंद्रित है और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बिहार में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन और तकनीकी विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, प्रभारी मंत्री एवं पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, गन्ना मंत्री संजय पासवान तथा स्थानीय सांसद अरुण भारती ने सम्मेलन में अपनी बातों को रखा। इस अवसर पर लोजपा (आर) के निर्वाचित विधान पार्षद अशरफ अंसारी, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा ( आर) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, जदयू नेता ई. शंभू शरण, भाजपा नेता विकास सिंह, प्रकाश भगत, कन्हैया सिंह, लोजपा ( आर) के शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuibihar #LJPRamvilas #NDA

Jamui, Jamui | Jun 17, 2026

MORE NEWS

जमुई श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम झंडा तोलन करने पहुंचे #viralvideo #shaadi #hpnewsjamui

जमुई श्री कृष्णा सिंह स्टेडियम झंडा तोलन करने पहुंचे #viralvideo #shaadi #hpnewsjamui

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

जमुई: तेज रफ्तार दो बाइक के बीच हुई भि^ड़ं-त पांच लोग घा^य^ल

जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बन्धौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार ट^/क्^कर हो गई। इस दु^र्घ^टना में एक बाइक पर सवार साल और बहनोई तो दूसरी बाइक पर सवार पति- पत्नी और मासूम पुत्री घा^य^ल हो गए। यानि दोनों बाइक पर सवार कुल पांच लोग बुरी तरह घा^य^ल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घा^य^लों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौऱ में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रविवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल जमुई लाया गया है, यहां दो लोगों की हा^ल^त गं^भी^र बनी हुई है। एक बाइक पर सवार घा^य^लों की पहचान झाझा के इस्लामनगर निवासी मो. सोहराब और बहनोई धनियठिका गांव निवासी मो. इश्तियाक के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बाइक पर सवार घा^य^लों में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता गांव निवासी संतोष कुमार और उनकी पत्नी पिंकी देवी व पुत्री सुप्रिया कुमारी शामिल हैं। #jamui #jamuiPolice #jamuitopnews #Exident

जमुई: तेज रफ्तार दो बाइक के बीच हुई भि^ड़ं-त पांच लोग घा^य^ल जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बन्धौरा मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइक के बीच जोरदार ट^/क्^कर हो गई। इस दु^र्घ^टना में एक बाइक पर सवार साल और बहनोई तो दूसरी बाइक पर सवार पति- पत्नी और मासूम पुत्री घा^य^ल हो गए। यानि दोनों बाइक पर सवार कुल पांच लोग बुरी तरह घा^य^ल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घा^य^लों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौऱ में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रविवार की शाम 4:00 बजे सदर अस्पताल जमुई लाया गया है, यहां दो लोगों की हा^ल^त गं^भी^र बनी हुई है। एक बाइक पर सवार घा^य^लों की पहचान झाझा के इस्लामनगर निवासी मो. सोहराब और बहनोई धनियठिका गांव निवासी मो. इश्तियाक के रूप में हुई है। जबकि दूसरे बाइक पर सवार घा^य^लों में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसमत्ता गांव निवासी संतोष कुमार और उनकी पत्नी पिंकी देवी व पुत्री सुप्रिया कुमारी शामिल हैं। #jamui #jamuiPolice #jamuitopnews #Exident

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

जमुई:सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जमुई पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का हुआ स्वागत 

झाझा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सड़क मार्ग से झाझा पहुंचे,  इससे पूर्व रविवार को दिन के 11 बजे लखीसराय- जमुई बॉर्डर क्षेत्र पर मंझवे से ही परिवहन मंत्री दामोदर रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत शुरू किया गया। इसी क्रम में काफिला मंझवे से गुजरते ही दौलतपुर और कचहरी चौक पर ढोल- बाजे के साथ स्वास्थ्य मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए और फूल- मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। #jamuitopnews #jamui #HealthMinisterBihar #NDA #JDU_Bihar

जमुई:सरदार वल्लभभाई पटेल के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने सड़क मार्ग से जमुई पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का हुआ स्वागत झाझा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सड़क मार्ग से झाझा पहुंचे, इससे पूर्व रविवार को दिन के 11 बजे लखीसराय- जमुई बॉर्डर क्षेत्र पर मंझवे से ही परिवहन मंत्री दामोदर रावत के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत शुरू किया गया। इसी क्रम में काफिला मंझवे से गुजरते ही दौलतपुर और कचहरी चौक पर ढोल- बाजे के साथ स्वास्थ्य मंत्री का अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जमकर नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए और फूल- मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। #jamuitopnews #jamui #HealthMinisterBihar #NDA #JDU_Bihar

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इस फाउंडेशन में 21 बेटियों का शादी का खर्च उठाएंगे और एक बेटी का खर्च दिलीप शाह करेंगे #viralvideo #hpnewsjamui #trendingvideo #shaadi

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर इस फाउंडेशन में 21 बेटियों का शादी का खर्च उठाएंगे और एक बेटी का खर्च दिलीप शाह करेंगे #viralvideo #hpnewsjamui #trendingvideo #shaadi

Jamui, Jamui | Aug 16, 2026

जमुई; पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा गांव में पहली बार शान से लहराया तिरंगा, दशकों के खौफ से ग्रामीणों को मिली आज़ादी

जमुई: 80 वां स्वतंत्रता दिवस जमुई जिले के अत्यंत सुदूर और पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा के लिए एक ऐतिहासिक और नया सवेरा लेकर आया है। जिला प्रशासन के सकारात्मक और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, आजादी के दशकों बाद पहली बार इस क्षेत्र में आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज पूरे आन-बान-शान के साथ फहराया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक झंडारोहण मात्र नहीं था, बल्कि गुरमाहा की स्थानीय जनता के लिए उस सच्ची आजादी का जीवंत अहसास था, जिसे उन्होंने नक्सली फरमानों से मुक्त होकर पहली बार खुले आसमान के नीचे पूरी आत्मीयता से महसूस किया। #jamui #jamuitopnews #viralphoto #zilaprashasanjamui

जमुई; पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा गांव में पहली बार शान से लहराया तिरंगा, दशकों के खौफ से ग्रामीणों को मिली आज़ादी जमुई: 80 वां स्वतंत्रता दिवस जमुई जिले के अत्यंत सुदूर और पूर्व के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा के लिए एक ऐतिहासिक और नया सवेरा लेकर आया है। जिला प्रशासन के सकारात्मक और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप, आजादी के दशकों बाद पहली बार इस क्षेत्र में आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय ध्वज पूरे आन-बान-शान के साथ फहराया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक झंडारोहण मात्र नहीं था, बल्कि गुरमाहा की स्थानीय जनता के लिए उस सच्ची आजादी का जीवंत अहसास था, जिसे उन्होंने नक्सली फरमानों से मुक्त होकर पहली बार खुले आसमान के नीचे पूरी आत्मीयता से महसूस किया। #jamui #jamuitopnews #viralphoto #zilaprashasanjamui

Jamui, Jamui | Aug 15, 2026

जमुई: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का खूब किया बखान शहर स्थित द्वारिका विवाह भवन में NDA द्वारा बुधवार की दोपहर 12:30 बजे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने किया। जिसमें शामिल होने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान के साथ अरुण भारती भी पहुंचे। मौके पर मंत्री श्रेयशी सिंह भी शामिल रही। इस दौरान कार्यकर्ताओ व समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का फूल मालाओं के साथ जमकर स्वागत किया। साथ ही गुलदस्ता व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खूब बखान किया। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब भारत को आर्थिक रूप से कमजोर देशों की श्रेणी में गिना जाता था। वैश्विक स्तर पर देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कई तरह की चिंताएं जताई जाती थीं और भारत को दुनिया की कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया जाता था। लेकिन, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। केंद्र सरकार की नीतियों, आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल क्रांति और निवेश को बढ़ावा देने वाले कदमों के कारण भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शुमार है। आज जब वैश्विक स्तर पर तेजी से विकास कर रही अर्थव्यवस्थाओं की चर्चा होती है तो भारत का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। वे आगे उन्होंने कहा कि देश को तकनीक और नवाचार के माध्यम से आगे बढ़ाने की सोच के साथ केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार ने शुरू से ही विज्ञान एवं तकनीक को विकास का आधार बनाया है। इसी का परिणाम है कि आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की स्थापना पहले ही हो चुकी थी, लेकिन लंबे समय तक उसे अपेक्षित संसाधन और प्रोत्साहन नहीं मिला। वर्तमान नेतृत्व में इसरो ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और भारत ने अंतरिक्ष के उन क्षेत्रों तक पहुंच बनाई है, जहां दुनिया के कई विकसित देश भी नहीं पहुंच सके थे। आज भारत सूर्य मिशन जैसे महत्वाकांक्षी अभियानों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें विकास की गति तेज नहीं हुई हो। आधारभूत संरचना, डिजिटल तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और अंतरिक्ष विज्ञान सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। आगे कहा कि आतंकवादी के खिलाफ वर्तमान सरकार देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए निर्णायक कार्रवाई करने का काम कर रही है। देश की सीमाओं की सुरक्षा मजबूत हुई है और आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा देश की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान बिहार के विकास पर भी केंद्रित है और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बिहार में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन और तकनीकी विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, प्रभारी मंत्री एवं पीएचईडी मंत्री संजय सिंह, गन्ना मंत्री संजय पासवान तथा स्थानीय सांसद अरुण भारती ने सम्मेलन में अपनी बातों को रखा। इस अवसर पर लोजपा (आर) के निर्वाचित विधान पार्षद अशरफ अंसारी, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो, लोजपा ( आर) के जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, जदयू नेता ई. शंभू शरण, भाजपा नेता विकास सिंह, प्रकाश भगत, कन्हैया सिंह, लोजपा ( आर) के शेखपुरा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuibihar #LJPRamvilas #NDA - Jamui News