Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Jabalpur
newsdidwana
थाने से 100 मीटर दूर दर्दनाक सड़क हादसा: क्रेन ने महिला को कुचला, इलाज के दौरान मौत
Didwana, Nagaur
| Oct 5, 2026
MORE NEWS
पैदल चल रही महिला को क्रेन ने पीछे से मारी टक्कर 20 फिट महिला को घसीटा दर्दनाक हादसा पुलिसथाना रोड
Didwana, Nagaur | Oct 5, 2026
थाने से 100 मीटर दूर दर्दनाक सड़क हादसा: क्रेन ने महिला को कुचला, इलाज के दौरान मौत डीडवाना। शहर में पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। खंडेलवाल भवन के ठीक सामने पैदल जा रही एक महिला को तेज रफ्तार क्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि टक्कर के बाद क्रेन चालक महिला को करीब 20 फिट तक घसीटता हुआ आगे ले गया। जानकारी अनुसार, क्रेन चालक को जब घटना का अहसास हुआ तो उसने वाहन को पीछे लिया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को निजी वाहन की मदद से राजकीय बागड़ जिला अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने महिला का प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।अस्पताल प्रशासन और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान जुबेदा (55 वर्ष) पत्नी जब्बार, निवासी खिचिया बासनी के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर क्रेन चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Didwana, Nagaur | Oct 5, 2026
#निरीक्षण_दावों_तक_सीमित_धरातल_पर_सफाई_व्यवस्था_शून्य #नालों_की_गाद_सड़कों_पर_वार्डों_में_कचरे_के_ढेर #nirikshan #dawo #tak #simit #dharatal #par #safai #shunaya #nalo #kj #gaad #par #wwaead #news #didwanajila
Didwana, Nagaur | Oct 5, 2026
प्रमोद बिश्नोई बने भाजपा बीकानेर देहात के सोशल मीडिया जिला सह संयोजक बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता को देखते हुए प्रमोद बिश्नोई पुत्र बुधराम बिश्नोई, सावंतसर को भाजपा बीकानेर देहात का सोशल मीडिया जिला सह संयोजक नियुक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत ने बताया कि पार्टी संगठन को डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने नवनियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रमोद बिश्नोई को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की
Didwana, Nagaur | Oct 4, 2026
#NAGAURPOLICE #PS Mertaroad • *श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में *आगामी चुनावों के मध्यनजर ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर के तहत नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही।* • *लगभग 57.25 लाख रूपये कीमतन 381.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद।* • परिवहन हेतु प्रयुक्त *वाहन एक स्कॉर्पियो जब्त।* • दिनांक 03.10.2026 की रात्रि में कस्बा रेण के बाईपास पुलिया के पास दौराने नाकाबंदी एक स्कॉर्पियो गाड़ी का पीछा कर, उक्त अवैध मादक पदार्थ मय स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया। • दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये, जिनकी तलाश जारी है। • डीएसटी नागौर एवं थाना मेड़तारोड़ पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही। @IgpAjmer @PoliceRajasthan
Didwana, Nagaur | Oct 4, 2026
डीडवाना हादसा: मेले से लौट रहा परिवार दुर्घटनाग्रस्त, मवेशी बचाने के चक्कर में कार पलटी, 10 घायल
Didwana, Nagaur | Oct 4, 2026
*टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम* डीडवाना-कुचामन, 3 अक्टूबर। जिला स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को डीडवाना स्थित टाउन हॉल में किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, राज्य स्तरीय कार्यक्रम से माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया और उन्हें राज्य सरकार की स्कीम का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का संकल्प दिलाया ताकि विकसित राजस्थान के साथ साथ विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अवधेश मीना,जितेन्द्र सिंह जोधा, अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, एसीईओ जिला परिषद खुमाराम सारण, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग गौरव चौधरी ,राजीविका के जिला प्रबंधक हरिनारायण सहित अन्य गणमान्य नागरिक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग व राजीविका से लगभग 700 लाभार्थी महिलाओं ने भाग लिया।
Didwana, Nagaur | Oct 3, 2026
*डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) खरीफ गिरदावरी कार्य में जिला डीडवाना-कुचामन प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर* डीडवाना-कुचामन, 3 अक्टूबर। राज्य सरकार एवं राजस्व मंडल राजस्थान अजेमर के निर्देशानुसार इस बार जिले में 100% डिजीटल क्रॉप सर्वे ( मौके पर जाकर जिओ टेग फोटो युक्त) गिरदावरी करने का प्रावधान रखा गया है। ताकि वास्तविक फसल का आकंलन हो सके एवं डिजिटल फोटो युक्त गिरदावरी से राज्य सरकार की विभिन्न योजना के लिए स्टिक डेटा कलेक्ट किया जा सके। इसी क्रम में जिले के पटवारियों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए 90%डिजीटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी कार्य पूर्ण कर लिया है। उक्त कार्य मे जिला डीडवाना- कुचामन प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर पहुच गया है। जबकि जिला गंगानगर 02 नम्बर पर एवं हमुमानगढ़ जिला 03 नम्बर पर है। भू-अभिलेख निरीक्षक कपिल देव शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुसार किसान स्वयं गिरदावरी कर गिरदावरी कार्य मे आत्मनिर्भर बने। जिसके अंर्तगत इस बार खरीफ गिरदावरी में किसान स्तर से 16738 (5.55%) खसरों की गिरदावरी किसान स्तर से स्वयं कर किसान प्रगति में जिला प्रदेश में अच्छी स्थति में रहा हैं। किसान गिरदावरी अंतर्गत जिले के किसानों ने समझदारी का परिचय देते हुए एक जागरूक किसान के नाते गिरदावरी स्वयं करना सीखें एवं अपनी फसल की गिरदावरी स्वयं की है। गौरतलब हैं कि किसानों को भी अपनी फसल की गिरदावरी अपने स्तर से करने का मौका मिले, जिसके लिए प्रदेश में राज्य सरकार ने इस बार खरीफ गिरदावरी कार्य एक 01 अगस्त से प्रारम्भ किया था। जिसके लिए जिला स्तर एवं पटवारी स्तर से किसानो को अधिक से अधिक प्रेरित कर उक्त कार्य के लिए किसानों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि जिला स्तर से किसानों को गिरदावरी सबन्धी जानकारी के लिए वॉट्सप ग्रुप/वॉट्सप चेनल एवं फेसबुक के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को गिरदावरी के लिए प्रेरित कर एप की जानकारी प्रदान करते हुए किसान स्तर से अधिक से अधिक गिरदावरी कार्य पूर्ण करवाया गया है। राज किसान गिरदावरी मोबाईल एप से किसान स्वयं आसानी से अपनी फसल की गिरदावरी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की गत दो महीने की कड़ी मेहनत एवं जिले के किसान भाइयों की गिरदावरी कार्य के प्रति जागरूकता के कारण ही उक्तानुसार गिरदावरी कार्य मे प्रदेश स्तर पर जिला डीडवाना- कुचामन सर्वोच्च स्थान पर रहने में सफल रहा है। जिला कलक्टर अवधेश मीना ने अपील की है कि जो गिरदावरी बकाया है, उनमें किसान अधिक से अधिक गिरदावरी स्वयं करें। ताकि राज्य सरकार की मंशानुसार किसान उक्त कार्य मे आत्मनिर्भर बन सके। भू अभिलेख निरीक्षक शर्मा ने बताया कि उक्त गिरदावरी कार्य को भू अभिलेख निरीक्षक व तहसीलदार स्तर से जांच/एप्रुड भी किया जाएगा ।गिरदावरी एप्रुड के बाद कोई भी किसान घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपना खाता पोर्टल पर डिजिटल गिरदावरी नकल निःशुक प्राप्त कर सकते है एवं जहाँ भी आवश्यकता हो इस नकल का उपयोग कर सकते हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार डिजिटल नकल हर विभाग में मान्य होती हैं।
Didwana, Nagaur | Oct 3, 2026