Public App Logo
Profile Picture

khabar rajathan Tak

@newsdidwana
950Followers
15Following
प्रमोद बिश्नोई बने भाजपा बीकानेर देहात के सोशल मीडिया जिला सह संयोजक

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता को देखते हुए प्रमोद बिश्नोई पुत्र बुधराम बिश्नोई, सावंतसर को भाजपा बीकानेर देहात का सोशल मीडिया जिला सह संयोजक नियुक्त किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजूराम सारस्वत ने बताया कि पार्टी संगठन को डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने नवनियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन की विचारधारा, नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने प्रमोद बिश्नोई को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की
<nis:link nis:type=tag nis:id=nagaurpolice nis:value=NAGAURPOLICE nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=ps nis:value=PS nis:enabled=true nis:link/> Mertaroad 

• *श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में *आगामी चुनावों के मध्यनजर ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर के तहत नागौर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही।*

• *लगभग 57.25 लाख रूपये कीमतन 381.500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद।*

• परिवहन हेतु प्रयुक्त *वाहन एक स्कॉर्पियो जब्त।*

• दिनांक 03.10.2026 की रात्रि में कस्बा रेण के बाईपास पुलिया के पास दौराने नाकाबंदी एक स्कॉर्पियो गाड़ी का पीछा कर, उक्त अवैध मादक पदार्थ मय स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया।

• दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये, जिनकी तलाश जारी है।

• डीएसटी नागौर एवं थाना मेड़तारोड़ पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।

@IgpAjmer
@PoliceRajasthan
डीडवाना हादसा: मेले से लौट रहा परिवार दुर्घटनाग्रस्त, मवेशी बचाने के चक्कर में कार पलटी, 10 घायल
पंचायती राज चुनाव: डीडवाना में भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक कल, आवेदनों की प्रक्रिया होगी शुरू

डीडवाना। आगामी पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी डीडवाना वृत्त की एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक 5 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन गाढ़ा बास स्थित गोपाल गौशाला परिसर में प्रातः 10:00 बजे से होगा।
भाजपा संगठन के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव की भावी रणनीति तैयार करना और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना है। बैठक के दौरान जिला परिषद एवं पंचायत समिति डीडवाना से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से पार्टी स्तर पर आवेदन पत्र भी प्राप्त किए जाएंगे।बैठक में क्षेत्र के सभी प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। संगठन पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आह्वान किया है।
रामरतन घांची आरपीईए के अध्यक्ष निर्वाचित, अस्पताल में मनाई खुशियां

डीडवाना राजकीय बांगड़ जिला चिकित्सालय में राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ आरपीईए की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। सर्वसम्मति बनने के बाद रामरतन घांची को संघ का जिलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर और हरेंद्र की देखरेख में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए रामरतन घांची के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सभी फार्मासिस्टों ने अपनी सहमति जताई। इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों ने घांची के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामरतन घांची ने कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "संगठन की एकजुटता और कर्मचारियों के हितों की रक्षा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी।फार्मासिस्टों की सभी लंबित समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराया जाएगा।इस अवसर पर मौजूद कर्मचारियों ने नवमनोनीत अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष नंगलिया ने किया।
कार्यक्रम में रविंद्र सोनी, राजेंद्र राठौड़, चंदरभान भाटी, रामचंद्र प्रजापत, महेंद्र प्रताप सिंह, इस्माइल, इमदाद, भरत चौधरी, उमराव, केसर, हिमांशु, ममता कनोई, अशोक सोलंकी, प्रवीण सैनी, नसरुद्दीन, सुरेंद्र सिंह, अलीम खान, जितेंद्र चौधरी और चंद्रप्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
*टाउन हॉल में आयोजित हुआ जिला स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम*

डीडवाना-कुचामन, 3 अक्टूबर। 
जिला स्तरीय नारी शक्ति सम्मेलन व संवाद कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को डीडवाना स्थित टाउन हॉल में किया गया। 

इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, राज्य स्तरीय कार्यक्रम से माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से संवाद किया और उन्हें राज्य सरकार की स्कीम का लाभ लेकर आर्थिक रूप से सशक्त बनने का संकल्प दिलाया ताकि विकसित राजस्थान के साथ साथ विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अवधेश मीना,जितेन्द्र सिंह जोधा, अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार, एसीईओ जिला परिषद खुमाराम सारण, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग  गौरव चौधरी ,राजीविका के जिला प्रबंधक हरिनारायण सहित अन्य गणमान्य नागरिक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग व राजीविका से लगभग 700 लाभार्थी महिलाओं ने भाग लिया।
*डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) खरीफ गिरदावरी कार्य में जिला डीडवाना-कुचामन प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर*

डीडवाना-कुचामन, 3 अक्टूबर। 
राज्य सरकार एवं राजस्व मंडल राजस्थान अजेमर के निर्देशानुसार इस बार जिले  में 100% डिजीटल क्रॉप सर्वे ( मौके पर जाकर जिओ टेग फोटो युक्त) गिरदावरी करने का प्रावधान रखा गया है। ताकि वास्तविक फसल का आकंलन हो सके एवं डिजिटल फोटो युक्त गिरदावरी से राज्य सरकार की विभिन्न योजना के लिए स्टिक डेटा कलेक्ट किया जा सके। इसी क्रम में जिले के पटवारियों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए 90%डिजीटल क्रॉप सर्वे गिरदावरी कार्य पूर्ण कर लिया है। उक्त कार्य मे जिला डीडवाना- कुचामन  प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर पहुच गया है।   जबकि जिला गंगानगर 02 नम्बर पर एवं हमुमानगढ़ जिला 03 नम्बर पर है। 
  
भू-अभिलेख निरीक्षक कपिल देव शर्मा  ने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुसार किसान स्वयं गिरदावरी कर गिरदावरी कार्य मे आत्मनिर्भर बने। जिसके अंर्तगत इस बार खरीफ गिरदावरी में किसान स्तर से 16738 (5.55%) खसरों की गिरदावरी किसान स्तर से स्वयं कर किसान प्रगति में जिला प्रदेश में अच्छी स्थति में रहा हैं। किसान गिरदावरी अंतर्गत जिले के किसानों ने समझदारी का परिचय देते हुए एक जागरूक किसान के नाते गिरदावरी स्वयं करना सीखें एवं अपनी फसल की गिरदावरी स्वयं की है।  गौरतलब हैं कि किसानों को भी अपनी फसल की गिरदावरी अपने स्तर से करने का मौका मिले, जिसके लिए प्रदेश में राज्य सरकार ने इस बार खरीफ गिरदावरी कार्य एक  01 अगस्त से  प्रारम्भ किया था। जिसके लिए जिला स्तर एवं पटवारी स्तर से किसानो को अधिक से अधिक प्रेरित कर उक्त कार्य के लिए किसानों को जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर से  किसानों को गिरदावरी सबन्धी जानकारी के लिए वॉट्सप ग्रुप/वॉट्सप चेनल एवं फेसबुक के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को गिरदावरी के लिए प्रेरित कर एप की जानकारी प्रदान  करते हुए किसान स्तर से अधिक से अधिक गिरदावरी कार्य पूर्ण करवाया गया है।  राज किसान गिरदावरी मोबाईल एप से किसान स्वयं आसानी से अपनी फसल की गिरदावरी कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की गत दो महीने की कड़ी मेहनत एवं जिले के किसान भाइयों की गिरदावरी कार्य के प्रति  जागरूकता के कारण ही उक्तानुसार गिरदावरी कार्य मे प्रदेश स्तर पर जिला डीडवाना- कुचामन सर्वोच्च स्थान पर रहने में सफल रहा है।

जिला कलक्टर अवधेश मीना ने अपील की है कि जो गिरदावरी बकाया है, उनमें किसान अधिक से अधिक गिरदावरी स्वयं करें। ताकि राज्य सरकार की मंशानुसार किसान उक्त कार्य मे आत्मनिर्भर बन सके। 

भू अभिलेख निरीक्षक शर्मा ने बताया कि  उक्त गिरदावरी कार्य को भू अभिलेख निरीक्षक व तहसीलदार  स्तर से  जांच/एप्रुड  भी किया जाएगा ।गिरदावरी एप्रुड के बाद  कोई भी किसान घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से अपना खाता पोर्टल पर  डिजिटल गिरदावरी नकल निःशुक प्राप्त कर सकते है एवं जहाँ भी आवश्यकता हो इस नकल का उपयोग कर सकते हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार डिजिटल नकल हर विभाग में मान्य होती हैं।
राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन: डीडवाना-कुचामन और हनुमानगढ़ बने विजेता

डीडवाना। स्थानीय पूजा इंटरनेशनल एकेडमी में पिछले पांच दिनों से आयोजित राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को भव्य समापन हुआ। संत पंचमनाथ महाराज के मंगल सानिध्य में आयोजित इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अवधेश मीना थे। डीडवाना में पहली बार आयोजित हुई इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर से आए 1,000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर एक नया इतिहास रचा।समारोह की शुरुआत में कैलाश सोलंकी ने प्रतियोगिता का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात अतिथियों का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर भावभिनंद स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन करते हुए मोब सिंह चारण ने प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की। 19 वर्षीय छात्र वर्ग में मेजबान डीडवाना-कुचामन प्रथम की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ग में हनुमानगढ़ की टीम दूसरे तथा श्रीगंगानगर की टीम तीसरे स्थान पर रही।वहीं 17 वर्षीय वर्ग में हनुमानगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि श्रीगंगानगर द्वितीय और भीलवाड़ा तृतीय स्थान पर रहे। विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।संस्थान के अध्यक्ष डॉ. बजरंग सिंह राठौड़ ने बताया कि समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संघ चालक रामावतार सर्राफ, नगरपरिषद उपसभापति हरीश मोदी, भाजपा नेता रामाकिशन खीचड़, पार्षद राहुल रुवटिया, पार्षद बजरंग पंवार, शिक्षाविद सियाराम शर्मा, शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी, भाजपा नेता श्याम प्रताप सिंह, आरएएस हिमानी राठौड़, दुष्यंत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अजित सिंह देथा, राजेश चौधरी तथा प्रेमाराम पिंडर सहित कई गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे।कार्यक्रम के अंत में पवन शर्मा ने प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की।
पंचायती राज चुनाव
नवरात्र महोत्सव पर श्री महाकाली एवं सौमित्रेश्वर महादेव मंदिर में होंगे विविध धार्मिक आयोजन
16 से 19 अक्टूबर तक डांडिया नृत्य, विशाल भजन संध्या, 34वां कलाकार सम्मान समारोह एवं चंडी यज्ञ का आयोजन

डीडवाना। श्री महाकाली एवं सौमित्रेश्वर महादेव मंदिर (अखाड़ा) में नवरात्र महोत्सव के अवसर पर चार दिवसीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महाकाली माता मंदिर व्यवस्थापक सोहननाथ योगी ने बताया कि काली पूजा उत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।आयोजन के तहत 16 एवं 17 अक्टूबर को रात्रि 8:15 बजे से डांडिया नृत्य का आयोजन होगा। इसके बाद 18 अक्टूबर को रात्रि 8:15 बजे से विशाल नृत्य भजन संध्या आयोजित की जाएगी। भजन संध्या में सीतामाली एंड पार्टी, जोधपुर द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। इसी अवसर पर 34वां कलाकार सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में 19 अक्टूबर को प्रातः 8:15 बजे से 1008 नारियलों के साथ सर्वजन चंडी यज्ञ का आयोजन रखा गया है। धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की जाएगी। आयोजन समिति की ओर से जारी आमंत्रण में कहा गया है कि श्री महाकाली एवं सौमित्रेश्वर महादेव की असीम अनुकम्पा से नवरात्रा महोत्सव के तहत इन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने श्रद्धालुओं से सभी आयोजनों में उपस्थित होकर धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम का आयोजन काली पूजा उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।
सीडियास के राजकीय विद्यालय में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष साइबर जागरूकता अभियान के तहत पीलवा थाना पुलिस द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सीडियास में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में थानाधिकारी अजय सिंह ने विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय ग्रामीणों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के तरीकों से अवगत कराया।पार्सल व एड्रेस अपडेट के नाम पर ठगी: "पार्सल होल्ड" या "एड्रेस अपडेट" जैसे संदेशों के साथ आने वाले संदिग्ध एसएमएस या व्हाट्स लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें।फर्जी एपीके फाइल्स: इंडिया पोस्ट या किसी नामी कूरियर कंपनी के नाम से भेजे जाने वाले फर्जी लिंक और .एपीके फाइल्स को फोन में डाउनलोड न करें। रिमोट एक्सेस ऐप्स का खतरा: किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल या कंप्यूटर में एनीडेस्क, टीमव्यूअर जैसी रिमोटी एक्सेस एप्लीकेशन इंस्टॉल न करें। गोपनीयता बनाए रखें: अपना ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, यूपीआई पिन या बैंक खाते से जुड़ी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।सोशल मीडिया पर सतर्कता: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने तथा अज्ञात लिंक खोलने से बचें।थानाधिकारी अजय सिंह ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो वह घबराएं नहीं। घटना के तुरंत बाद राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी पुलिस थाना/साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने संदेश दिया कि "सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।" इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
खजियार की प्राकृतिक सुंदरता देखकर रोमांचित हुए लव फन लर्न स्कूल के विद्यार्थी

नोखा। लव फन लर्न स्कूल, नोखा के विद्यार्थियों का पाँच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण उत्साह और रोमांच के साथ जारी है। भ्रमण के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजियार का भ्रमण किया, जिसे प्राकृतिक सुंदरता के कारण “भारत का मिनी स्विट्जरलैंड” भी कहा जाता है।

हरे-भरे मैदानों, देवदार के घने पेड़ों और मनमोहक पहाड़ी वादियों से घिरे खजियार का अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य देखकर सभी विद्यार्थी बेहद उत्साहित और रोमांचित नजर आए। विद्यार्थियों ने प्रकृति के मनोरम दृश्यों का आनंद लिया तथा विभिन्न स्थानों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को खजियार की भौगोलिक एवं प्राकृतिक विशेषताओं से अवगत कराया। इस शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण को करीब से समझने का अवसर भी मिला।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान, अनुभव और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
14 ips के तबादले
<nis:link nis:type=tag nis:id=मूलभूत_सुविधाओं_के_त्वरित_समाधान_को_लेकर_एक्शन_मोड nis:value=मूलभूत_सुविधाओं_के_त्वरित_समाधान_को_लेकर_एक्शन_मोड nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=में_सभापति_वार्ड_24_25_व_26_का_किया_औचक_निरीक्षण nis:value=में_सभापति_वार्ड_24_25_व_26_का_किया_औचक_निरीक्षण nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=mulbhut nis:value=mulbhut nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=suvidhao nis:value=suvidhao nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ke nis:value=ke nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=tavrit nis:value=tavrit nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samadhan nis:value=samadhan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ko nis:value=ko nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lekar nis:value=lekar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=action nis:value=action nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mod nis:value=mod nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=me nis:value=me nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sabhapati nis:value=sabhapati nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=word nis:value=word nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=24 nis:value=24 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=25 nis:value=25 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=26 nis:value=26 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ka nis:value=ka nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kiya nis:value=kiya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ochak nis:value=ochak nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nirikshan nis:value=nirikshan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=didwanajila nis:value=didwanajila nis:enabled=true nis:link/>
डीडवाना में ‘एक मेला, एक कैंप – वित्तीय साक्षरता के नाम’ कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को सिखाई सुरक्षित बैंकिंग

डीडवाना।जिला मुख्यालय पर एक मेला, एक कैंप वित्तीय साक्षरता के नाम’ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मेले में आए ग्रामीण जन और आम नागरिकों को वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग सुविधाओं तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ गोविंद सिंह चारण, जिला अग्रणी बैंक (यूको बैंक) के एलडीएम नवेंदु चौधरी तथा यूको आरसेटी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वित्तीय साक्षरता केंद्र डीडवाना की ओर से सेंटर मैनेजर सुमित्रा चौधरी, डाटा एंट्री ऑपरेटर सरिता जांगिड़ और कुचामन के फील्ड कोऑर्डिनेटर नानूराम ने उपस्थित होकर ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।कैंप के दौरान ग्रामीणों को बचत के महत्व, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, बीमा, पेंशन तथा सरकार की वित्तीय योजनाओं के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। साथ ही, डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर ठगी से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी सचेत किया गया।इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ गोविंद सिंह चारण ने कैंप में लगाए गए जागरूकता स्टॉल का निरीक्षण किया और प्रचार-प्रसार सामग्री का जायजा लिया।उपस्थित अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे इस वित्तीय जागरूकता को केवल अपने तक सीमित न रखकर अपने परिवार और समुदाय तक पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।
डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहे साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

डीडवाना।ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में बैंक खाते किराए पर लेकर साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का डीडवाना पुलिस और डीएसटी टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक दस्तावेज और नगदी जब्त की है। 

*मुखबिर की सूचना पर रेड, किराए के कमरे से चल रहा था नेटवर्क*
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 30 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कोलिया में श्याम जी मार्ग पर दिनेश जेवलिया के मकान के पीछे बाड़े में बने एक कमरे में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में साइबर ठगी का अड्डा चलाया जा रहा है।सूचना मिलते ही थानाधिकारी मोहनसिंह मय जाब्ता व डीएसटी टीम मौके पर पहुंचे और नियमानुसार दबिश दी। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।जिसमे दिनेश (32 वर्ष) पुत्र जेसाराम उर्फ जसाराम जेवलिया, निवासी कोलिया घनश्याम (22 वर्ष) पुत्र सोहनराम जेवलिया, निवासी जेवलिया का बास कोलिया गिरधारी (26 वर्ष) पुत्र रामूराम थालोड, निवासी छिंडालिया थाना मकराना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 04 लैपटॉप (मय चार्जर व स्टैंड), 19 मोबाइल फोन (मय 5 चार्जर), 10 चेकबुक, 10 बैंक डायरी, 51 एटीएम कार्ड, 1 डांगल, 2 पेमेंट स्कैनर, 3 नोटबुक, 1 हिसाब-किताब की डायरी, बैंक स्टेटमेंट का बंडल, एक एक्सटेंशन बोर्ड और 96,820 रुपये की नगदी जब्त की है।

*यह था ठगी का तरीका* 
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सीधे-साधे और अनजान लोगों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते किराए पर लेते थे। इसके बाद फर्जी सिम, फर्जी टेलीग्राम आईडी, व्हाट्सएप बिजनेस और फेसबुक आईडी के जरिए लोगों को गेमिंग व अन्य प्रलोभन देकर ठगी की राशि इन किराए के खातों में जमा व विड्रॉल करवाते थे।पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य नेटवर्क और खातों के संबंध में गहन अनुसंधान शुरू कर दिया है।
सरपंच पर नहरी पानी कनेक्शन के नाम पर फर्जी रसीद से अवैध वसूली का आरोप, जांच की मांग

डीडवाना जिले के क्षेत्र के लाछड़ी गांव में नहरी जल कनेक्शन के नाम पर ग्रामीणों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के ही हेमाराम पुत्र स्व. लालाराम जाट ने अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपकर सरपंच के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ता हेमाराम ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा एलएंडटी कंपनी के माध्यम से गांव में निःशुल्क नहरी जल कनेक्शन स्वीकृत किए गए थे। इसके बावजूद ग्राम सरपंच हरेन्द्र गढ़वाल ने 'ग्राम जल स्वच्छता समिति' की कथित फर्जी रसीद बुक छपवाकर पूरी पंचायत में प्रति कनेक्शन 1,250 रुपये की अवैध वसूली की।शिकायत में यह गंभीर आरोप भी लगाया गया है कि सरपंच द्वारा ग्रामीणों को जो रसीदें दी गई थीं, कनेक्शन लगने के बाद उनसे वे रसीदें वापस जमा करवा ली गईं।
शिकायतकर्ता ने फर्जी रसीद संख्या 36 और 37 की फोटो प्रतियां संलग्न करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
*गांंधी जयंती पर पुरानी पंचायत समिति परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम* 

*राष्ट्रपिता महात्मा गांंधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और भजनों का हुआ गायन* 

डीडवाना-कुचामन, 2 अक्टूबर। 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर जिला स्तरीय  कार्यक्रम शुक्रवार को डीडवाना स्थित पुरानी पंचायत समिति परिसर में गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित हुआ। इस अवसर पर  प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने महात्मा गांधी को याद करते हुए उनके सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत में पंचायत समिति परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये गए। इसके पश्चात महात्मा गांंधी  के प्रिय भजनों का मधुर गायन किया गया,  उपस्थित कलाकारों द्वारा "वैष्णव जन तो तेने कहिए" और "रघुपति राघव राजाराम" जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार,उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, नगर परिषद सभापति भंवरलाल पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
------------------------------
सभापति भंवरलाल पंवार ने की नगर परिषद में साफ सफाई स्वच्छता का दिया संदेश <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=didwanajila nis:value=didwanajila nis:enabled=true nis:link/>
*जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी, 52% से अधिक का लक्ष्य पूरा*

डीडवाना- कुचामन, 2अक्टूबर। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी ( ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। जिले में निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 52% से भी अधिक किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 17172 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से अब तक 9000 से भी अधिक किशोरियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

जिला कलक्टर अवधेश मीना के निर्देश पर इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी एवं जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इरफान अली खत्री द्वारा दो दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की सभी एएनएम और आशाओं को जिले में आगामी दो दिनों में टीकाकरण का 10 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा सरकारी एवं निजी विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीनेशन करने के निर्देश दिए है। 

उन्होंने बताया कि गुरुवार को जिले में 500 से भी अधिक किशोरियों को HPV वैक्सीनेशन किया गया। आशा है कि जल्द से जल्द इसी प्रकार जिले में समस्त 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर 15 वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी किशोरियों का HPV वैक्सीनेशन कर अपना लक्ष्य पूर्ण करेंगे।
सभापति भंवरलाल पंवार ने की नगर परिषद में साफ सफाई स्वच्छता का दिया संदेश <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=didwanajila nis:value=didwanajila nis:enabled=true nis:link/>
कमीशन के आरोपों के बीच पंचायत समिति के बीडीओ श्रवणराम जाखड़ एपीओ
भाजपा नेता एडवोकेट जगदीश सिंह राठौड़ की शिकायत के बाद पंचायती राज विभाग ने जारी किए आदेश, जयपुर मुख्यालय में देनी होगी उपस्थिति

लाडनूं। पंचायत समिति लाडनूं में अतिरिक्त विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत श्रवण राम जाखड़ को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया है। राजस्थान सरकार के पंचायती राज विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार उन्हें मुख्यालय पंचायती राज विभाग, जयपुर किया गया है। आदेश में उन्हें आगामी उपस्थिति मुख्यालय जयपुर में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार लाडनूं के भाजपा नेता एवं अधिवक्ता जगदीश सिंह राठौड़ की ओर से पंचायत समिति में विकास कार्यों के टेंडर एवं अन्य मामलों को लेकर पंचायती राज विभाग के मंत्री, शासन सचिव सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई थी। शिकायत में टेंडर प्रक्रिया में 13 प्रतिशत कमीशन लिए जाने के आरोप लगाए गए थे। इन आरोपों की जांच फिलहाल विचाराधीन बताई जा रही है।
आदेश में राज्यादेशों की अवहेलना पर चेतावनी
पंचायती राज विभाग की ओर से जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि पंचायत समिति लाडनूं,  में बीडीओ पदस्थापित था अतिरिक्त विकास अधिकारी श्रवण राम को तत्काल प्रभाव से आदेशों की प्रतीक्षा में एपीओ किया जाकर मुख्यालय पंचायती राज विभाग, जयपुर किया जाता है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी को आगामी उपस्थिति मुख्यालय में प्रस्तुत करनी होगी, अन्यथा इसे राज्यादेशों की अवहेलना माना जाएगा।
*अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित*

डीडवाना-कुचामन, 1 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिला स्तर पर जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वरिष्ठ नागरिकों को साफा पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रजनीश चौधरी, सहित अन्य वृद्धजन,वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।
गोकुल धाम कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन से छेड़छाड़ का आरोप, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
डीडवाना में भीषण हादसा: सीमेंट से भरा तेज रफ्तार ट्रोला पलटा, ट्रॉली छोड़ इंजन लेकर चालक फरार