अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह की साइबर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार 5 बजे तक दूसरे दिन भी जारी रहा। जिलाध्यक्ष सीताराम सिंह व महासचिव अमित कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखा। जिला जज के बुलावे पर एसपी विश्वजीत दयाल कोर्ट पहुंचे, लेकिन अधिवक्ता वार्ता के लिए नहीं पहुंचे।