#बालाघाट
सिविल अस्पताल लांजी का सीएमएचओ डॉ. उपलप ने किया निरीक्षण
अस्पताल में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की ली जानकारी, सभी की हालत खतरे से बाहर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. परेश उपलप ने 17 अगस्त की रात 9 बजे सिविल अस्पताल लांजी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों से उनके उपचार एवं स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में चर्चा की।
सिविल अस्पताल लांजी में बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों के 6 बच्चों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सभी बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है और वे तेजी से स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। बच्चों का उपचार पेडियाट्रिक चिकित्सक डॉ. अंकित खारोल द्वारा किया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ. उपलप ने चिकित्सकों को बच्चों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों के बच्चों को आवश्यकता के अनुसार सिविल अस्पताल लांजी में भी भर्ती कर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
#CMMadhyaPradesh #healthminmp
#JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd