खलीलाबाद: खजनी हत्याकांड को लेकर संतकबीरनगर में फूटा आक्रोश, कैंडिल मार्च निकालकर वैभव वर्मा को दी श्रद्धांजलि
संतकबीरनगर में गोरखपुर के चर्चित खजनी हत्याकांड के विरोध में स्वर्ण व्यवसायियों ने पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के नेतृत्व में कैंडिल मार्च निकाला। आजाद चौक पर वैभव वर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठी। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर व्यापारी समाज लोकतांत्रिक आंदोलन करेगा।