विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, गन्ने का एक किसान लाओ। कृषिमंत्री बोले, जौरा सबलगढ़ में अभी भी अच्छा गन्ना पैदा हो रहा👇
कैलारस शक्कर कारखाने को चालू करने का मुद्दाफिर सरगर्म है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष और कृषिमंत्री के विरोधाभासी बयान भी वायरल हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही विधानसभा नरेंद्र सिंह तोमर ने शक्कर कारखाना चालू कराने के सवाल पर चुनौतीपूर्ण लहजे में कहा था कि पहले गन्ने का एक किसान तो लाइये, वहीं हाल ही में एक पत्रकार को फोन पर दिए इंटरव्यू में कृषिमंत्री एदल सिंह कंसाना ने स्वीकार किया है कि मुरैना के जौरा, कैलारस में अभी भी गन्ने की पैदावार हो रही है। आप भी सुनिये दोनों के स्टेटमेंट।