Public App Logo
Profile Picture

Hello Morena

@hellomorena1
2904Followers
0Following
नहीं रहे, अंचल के वरिष्ठ पत्रकार महेश शिवहरे, मुरैना में लंबे समय तक की बेबाक पत्रकारिता👇
मूलतः ग्वालियर के रहने वाले महेश शिवहरे ने बतौर पत्रकार सबसे ज्यादा समय ईटीवी के लिए सेवाएं दीं। वर्ष 2000 के बाद लगभग एक दशक तक वे मुरैना में भी रहे। महेश भाई, कैंसर से पीड़ित थे, लगातार उपचार के बाद अंततः वे जिंदगी की जंग हार गए।
विनम्र श्रद्धांजलि महेश भाई साहब💐
महिलाओं को साथ लाये, वनकर्मियों को दी एससी-एसटी एक्ट, रेप केस में फंसाने की धमकी और उठा ले गए जब्ती का सामान👇
वाकया मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र में कन्हार वन चौकी का है। बताया गया है कि वन भूमि जोतने के अपराध में कार्यवाही करते हुए वन विभाग ने महीनाभर पहले नत्था जाटव के हल एवं कल्टीवेटर जब्त किए थे। 
शनिवार को तकरीबन 8-10 लोग वन चौकी पर पहुंचे, इनमें महिलाओं के अलावा लक्जरी कार से आये कुछ ऐसे लोग भी शामिल थे, जो खुद को मीडिया से बता रहे थे। इन लोगों ने वन चौकी परिसर में घुसकर हल और कल्टीवेटर उठा लिए और जाने लगे। वैन कर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने एससी-एसटी एक्ट और रेप केस में फंसाने की धमकी दी। अंततः वे जब्तशुदा समान को लेकर चले गए। वन कर्मियों ने इस सिलसिले में कार्यवाही के लिए थाने में आवेदन प्रस्तुत किया है।
दलित पर हमला करके 5 माह से फरार आरोपी पकड़ा, एसपी ने घोषित कर रखा था 1500 रुपये का इनाम👇
आरोपी सुरेन्द्र उम्र 46 साल निवासी जनकपुर को गंगापुर हनुमान मंदिर एबी रोड से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
गाय को सम्मान दिलाने गौसेवकों ने चलाया गौ हस्ताक्षर अभियान, 4 अक्टूबर को भोपाल में देंगे प्रार्थना पत्र👇
मुरैना। देशभर में चल रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत मुरैना के आनंदी महल में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा स्थल पर गौसेवकों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं कथा श्रोताओं ने अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
गौसेवकों ने उपस्थित भक्तों को अभियान के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि गौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए देशव्यापी जनजागरण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 4 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से गौभक्त भोपाल के जंबूरी मैदान में एकत्रित होकर मुख्य सचिव को प्रार्थना पत्र सौंपेंगे।
गौसेवक रुद्रप्रताप सिंह ने बताया कि अभियान से जुड़ने के लिए 9067777323 पर मिस्ड कॉल देकर अपना समर्थन दर्ज कराया जा सकता है।
झोलाछाप डॉक्टर्स पर तो खूब जोर दिखाया था सीएमएचओ साहब, मोटे मगरमच्छों पर मेहरबानी क्यों? 
बड़ा याराना लगता है😂
शाम को निरीक्षण पर निकले एसपी और डीएफओ, रेत रोकने को बनाये गए नाकों को चेक किया👇
दोनों अधिकारी सराय का पुरा, मेथाना, महचंदपुर, मृगपुरा, सिकरोदा नहर, वन चौकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और वहां संचालित चैकिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नाकों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी, सतर्कता एवं संदिग्ध वाहनों की चैकिंग की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
पत्थर से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, जड़ से उखड़ गया सड़क पर लगा हैंडपंप👇
वाकया मुरैना में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास बंबा वाली रोड पर मिड इंडिया स्कूल के पास का है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर थाने ले गई।
भाजपा के कार्यकर्ता भी कहने लगे मन की बात...लिखने वाले लंबे समय तक मुरैना में भाजपा के मीडिया प्रभारी रहे हैं👇
मुरैना के प्रमुख मंदिरों में हनुमानजी के दर्शन। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी🙏🚩
1. घिरौना सरकार
2. कटीबरी हनुमान
3. पंचमुखी हनुमान
4. 12 फुटा हनुमान
5. लेटे हनुमान
6. हनुमान चौराहा
7. गुफा मंदिर
8. बड़ोखर वाले हनुमान
9. शानिश्चरा मंदिर
किराए पर मकान ढूंढ रही थी महिला, तभी पति ने धारदार हथियार से कर दिया हमला, घायल हालत में पहुंची अस्पताल👇
हाइवे किनारे त्वस कॉलोनी में रहने वाली महक खान, मुरैना के गणेशपुरा में किराए पर रहने के लिए मकान ढूंढने आई थी। इसी दौरान उसका पति वहां आ गया। महक के मुताबिक पति के साथ उसका देव भी था। उन्होंने धारदार हथियार से महिला पर वार किया, जिससे उसके हाथ और पीठ में गंभीर चोट आई। महक ने बताया कि पंती के साथ उसका विवाद चल रहा है और इससे पहले भी वह उसके साथ मारपीट कर चुका है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
बंदर की मौत, समाजसेवियों व व्यवसायियों नेमिलकर दी इंसानों सी विदाई, मुक्तिधाम में विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार👇
शुक्रवार को सुबह मुरैना के सदर बाजार में एक बंदर का निधन हो गया। जानकारी मिलते ही सदर बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष तीजेंद्र खेड़ा व अन्य लोगों ने लाल कपड़े से बंदर के शव को ढंका और पुष्पांजलि अर्पित करके उसे बड़ोखर स्थित मुक्तिधाम ले गए। वहां सभी ने गड्ढा खोदकर ससम्मान बंदर के शव को गाढ़ दिया।
आज तो पैदल मार्च पर निकल पड़ी पुलिस! नवागत सीएसपी ने की अगुआई👇
नेताओं के मंच पर अफसरों की औकात देखो, इनमें से एक कमलेश भार्गव तो आईएएस हैं😄
सुबह सम्मान को गांधी बाल निकेतन बुलाये सफाईकर्मी, सांसद नहीं आये तो लौटाए, फिर शाम को टाउनहॉल में हुआ कार्यक्रम👇
कहानी भाजपा द्वारा आयोजित किये जा रहे सेवा संकल्प सप्ताह की है। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 2 अक्टूबर को अटल स्मारक पर स्वच्छता अभियान शुरू करके गांधी बाल निकेतन पहुंचकर सांसद द्वार सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाना था। इसके लिए वहां मंच भी सजाया गया था, लेकिन सांसद नहीं आये। हालांकि काफी देर तक उनका इंतजार भी किया गया, लेकिन खबर है कि इस आयोजन में उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था। 
अंततः कार्यक्रम रद्द कर देना पड़ा और सफाई कर्मचारियों को वापस भेज दिया गया। 
सूत्रों की मानें तो दोपहर में सांसद को मनाया गया, तब वे कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शरीक होने को राजी हुए। फिर आनन-फानन में टाउनहॉल का मंच सजा। बाल निकेतन वाला बैनर उखाड़कर, यहां के मंच पर लगा दिया गया, सफाई कर्मचारियों को बुलाने के लिए भाजपा की ओर से पुनः सूचना जारी की गई, तब जाकर सफाई कर्मचारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न हो सका।
Shivprakash Biplab Kumar Deb Rekha Verma रेखा वर्मा Hemant Khandelwal Chandrashekhar Abhay Pratap Singh
साफ-सुथरी सड़कों पर झाड़ू लगाते हुए फ़ोटो खिंचाने और वीडियो बनवाने का मजा ही कुछ और है मितरों👇
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश देते मुरैना सांसद, महापौर, भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य।
अपना मुरैना❤️
एक झलक ये भी👇
कलेक्टर और एसपी के नए सरकारी बंगलों का नजारा कीजिये, ये आवास वीआईपी रोड पर भाजपा जिला कार्यालय के सामने तैयार हो रहे हैं👇
प्राण प्रतिष्ठा के समय जिनके तेज से चटक गया था शीशा, दर्शन कीजिये ऐसी महामाया माई के🙏🚩
यह मंदिर मुरैना शहर में ही स्थित है, जिसकी स्थापना को 50 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। माई की कृपा के कई किस्से भी प्रचलित हैं
60 हजार रुपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर की गिरफ्तारी पर 4 हजार और बढ़ाये👇
नगरनिगम में निरीक्षण पर निकले नेता प्रतिपक्ष, आयुक्त से लेकर बाबुओं तक की सीट मिली खाली, ईई से हुई तीखी बहस👇
नेता प्रतिपक्ष विनीत कंसाना साढ़े 11 बजे ननि ऑफिस पहुंचे थे, उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी व कर्मचारी इसी तरह गैरहाजिर रहेंगे तो आमजनता के काम कैसे होंगे।
ई-रिक्शों से बदहाल ट्रैफिक को भूले कलेक्टर, एसपी, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिक्र भी नहीं किया👇
मुरैना।कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने, सड़क सुरक्षा के उपायों को प्रभावी करने, स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने तथा नशे एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर जांगिड़ ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर गड्ढों एवं जलभराव की स्थिति को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में भी आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने एसडीएम मुरैना को बाबा देवपुरी क्षेत्र में वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दुकानों को पीछे व्यवस्थित रूप से स्थानांतरित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसाद की दुकानों पर समय-समय पर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। नगर निगम को पुराने बस स्टैंड के समीप साफ-सफाई कराकर व्यवस्थित पार्किंग विकसित करने को कहा, ताकि यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके।
बैठक में कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को सड़क एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले विद्युत ट्रांसफार्मरों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रांसफार्मरों पर किए गए अवैध विद्युत कनेक्शनों को हटाने तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान आवश्यकता होने पर पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा पूर्व में सूचना देने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि स्कूली बच्चों को विद्यालय तक लाने-ले जाने के लिए विद्यालय अथवा अभिभावकों द्वारा लगाए गए सभी वाहनों की फिटनेस, वाहन चालक एवं परिचालक की जानकारी अनिवार्य रूप से सूचीबद्ध रूप में संकलित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित जानकारी उपलब्ध नहीं कराने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर ने 09 एवं 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले शनि मेले के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को हाईमास्ट तथा टेकरी के मोड़ पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मेले के दौरान आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कहा कि स्कूल एवं महाविद्यालय की 500 मीटर की परिधि में नशीले पदार्थों, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं होनी चाहिए। शिक्षा विभाग सहित संबंधित विभाग इस संबंध में प्रभावी निगरानी रखें तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने आबकारी विभाग को जिले में अवैध एवं कच्ची शराब तथा अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने कहा कि जिले में नशे के लिए कफ सिरप, इंजेक्शन आदि के दुरुपयोग संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने मेडिकल स्टोरों की सघन जांच करने तथा किसी भी मेडिकल स्टोर पर नशे के लिए उपयोग की जाने वाली प्रतिबंधित अथवा अनियमित सामग्री का विक्रय पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
10 दिन में 34 आरोपियों पर दर्ज हुए आबकारी एक्ट के मामले, 363 लिटर अवैध शराब पकड़ी👇
आढ़तियों ने बढ़ाया कमीशन, सब्जी विक्रेताओं ने बंद कर दी मंडी, बोले इतनी दलाली देंगे तो खाएंगे क्या?
मुरैना जिले के पोरसा में गुरुवार सुबह हुआ आंदोलन का आगाज, सब्जी विक्रेताओं ने नरेबाजी की।
युवक ने घर के बाहर लगाया सीसीटीवी कैमरा, शराब माफिया ने कर दिया लाठियों से हमला, युवक फिर भी नहीं माना👇
मुरैना के रामपुर थाना क्षेत्र के तहत चंद्रपुरा गांव में बुधवार रात CCTV कैमरे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के चार लोगों ने 25 वर्षीय युवक कृष्ण पाल जाटव के साथ लाठियों से मारपीट कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मुरैना रेफर किया गया है। 
चंद्रपुरा गांव निवासी कृष्ण पाल जाटव (25), पुत्र रतन लाल जाटव ने अपने घर के बाहर CCTV कैमरे लगवा रखे हैं। फरियादी का आरोप है कि गांव के बीरेन्द्र निबोरिया, रविकांत निबोरिया, सचिन निबोरिया और हरि सिंह निबोरिया अवैध शराब बेचते हैं। कृष्ण पाल के मुताबिक, घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में शराब से जुड़ी गतिविधियां रिकॉर्ड हो जाती थीं। इसी बात को लेकर आरोपी उससे नाराज थे। 
फरियादी के अनुसार बुधवार रात करीब 8 बजे चारों लोगों ने उसके साथ लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में कृष्ण पाल को गंभीर चोटें आईं। रामपुर थाना पुलिस के अनुसार कृष्ण पाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी अजय बेसानदर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
पहले यूपीआई से भेजे 16 हजार, कुछ देर बाद अकाउंट से उड़ गए 45 हजार रुपये, फल विक्रेता के साथ साइबर ठगी👇
ब्लॉक पुरा जौरा निवासी अजय प्रजापति फल का ठेला लगाता है, दो दिन पहले उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के जरिये 16 हजार रुपुए भेजे। इसके बाद अजय ने अपने यूपीआई को ओपन करने के लिए पिन नंबर डाला तो कुछ देर बाद ही उसके अकाउंट से 25 हजार और फिर 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। युवक ने फ्रॉड की शिकायत पुलिस से की है।