सतना में मेडिकल कॉलेज रोड पर चला प्रशासन का बुलडोजर, आधा किलोमीटर लम्बी stretch को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
सतना, दिनांक 4 अक्टूबर 2026
आज दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सतना में मेडिकल कॉलेज के लिए जाने वाले मार्ग पर एक बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सड़क के दोनों ओर फैली अवैध कब्जों और बाधाओं को हटाकर लगभग आधा किलोमीटर की लंबाई में मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने किया, जिसमें प्रमुख रूप से श्री राहुल सिलाडिया (एसडीएम, रघुराजनगर, सतना), श्री सौरभ मिश्रा (तहसीलदार, रघुराजनगर), श्री सुदीप सोनी (थाना प्रभारी, कोलगवा) तथा श्री आशुतोष मिश्रा (एसडीओ, जल संसाधन विभाग) एवं स्टाफ उपस्थित रहा.
अतिक्रमण को हटाने के लिए 3 जेसीबी और प्रोकलेन मशीनों का उपयोग किया गया। मेडिकल कॉलेज रोड पर लगभग आधा किलोमीटर की लंबाई में यह बड़ी कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई। कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में राजस्व और पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।