Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
chitrakootexpress
KEC कंपनी ने खोद डाला प्रधानमंत्री सड़क और सड़क का सोल्डर,हरदहुंआ नाला के पास की घटना। पंकज कुशवाहा मझगवां
Majhgawan, Satna
| Oct 3, 2026
MORE NEWS
पन्ना नाका रिलायंस मार्ट के सामने खड़े वाहनों ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था जाम की स्थिति बन रही... #Satna #chitrakootexpress #satnapolice
Majhgawan, Satna | Oct 2, 2026
DFO सतना मयंक चांदीवाल की अध्यक्षता में जांच टीम गठित,अमरपाटन वन परिक्षेत्र पर गड़बड़ियों की शिकायत का है मामला। रामनगर मैहर-- अमरपाटन वन परिक्षेत्र में बांस भीरा सफाई सहित विभिन्न कार्यों में अनियमितताओं और भुगतान को लेकर उठे सवालों के बीच अब जांच की कार्रवाई तेज होने की बात सामने आई है। डीएफओ सतना मयंक चांदीवाल की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराए जाने की जानकारी सामने आई है। मामले में बड़ा सवाल उन कार्यों को लेकर है,जिनके अभिलेखों में पूर्ण होने और राशि के भुगतान का उल्लेख बताया जा रहा है, जबकि मौके की भौतिक स्थिति को लेकर सवाल उठना लाजमी हो गए हैं। हाल ही में अमरपाटन वन क्षेत्र में सितंबर माह में बांस भीरा सफाई कराए जाने को लेकर भी कई सवाल सामने आए थे। *क्या नियमों से परे सितंबर माह में बांस की सफाई किसी बड़े भ्रष्टाचार को अंकित करती है ?* जांच टीम के सामने मस्टर रोल, कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र, भुगतान अभिलेख, बीटवार रिकॉर्ड और मौके की वास्तविक स्थिति का मिलान करना सबसे अहम होगा। दस्तावेज और भौतिक सत्यापन में अंतर मिलता है तो जिम्मेदारी तय होने का रास्ता साफ हो सकता है। जानकारी अनुसार मुख्य वन संरक्षक रीवा द्वारा सतना डीएफओ मयंक चांदीवाल की अध्यक्षता में टीम गठित कर अमरपाटन वन परिक्षेत्र के मामलों पर जांच कराए जाना उल्लेख है। जांच दौरान अमरपाटन वन परिक्षेत्र में हुए कार्य वास्तव में मौके पर हुए थे या फिर कागजी अभिलेखों तक ही सीमित रहे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की स्पष्ट होगी। *सतना डीएफओ मयंक चादीवाल से दूरभाष चर्चा पर बताया गया की जांच टीम का अध्यक्षता हूं। दो स्थलों पर जाया जा चुका है। जांच के संबंध पर उल्लेख पंचनामा भौतिक स्थिति की वर्णन सोमवार को ही बता पाना वर्णित किया गया है।* अप्रैल मई माह में वर्किंग प्लान एवं माइक्रो प्लान के तहत बांस भीरा की सफाई वा योजनाओं पर कागजी खेल किया गया है। जहां कथित आरोपों की जानकारी कई लाख रूपए का मामला है। 👇
Majhgawan, Satna | Oct 2, 2026
जिला अस्पताल में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम, स्वच्छता श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश सतना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, सतना में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए जिला अस्पताल परिसर में स्वच्छता श्रमदान किया गया👆
Majhgawan, Satna | Oct 2, 2026
ग्राम पंचायतो में कागजो में हो गईं ग्राम सभा, सरपंच-सचिव गायब, अधिकारी बने धृतराष्ट सतना - जिले सहित प्रदेशभर की ग्राम पंचायतो में 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जन्मदिवस पर ग्राम सभा का आयोजन होना था, इसी क्रम में रामपुर बाघेलान जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिहाई में ग्राम सभा के दिन भी पंचायत दफ्तर दोपहर 1 बजे खुला, सिर्फ और सिर्फ जीआरएस मौजूद हुई, सरपंच और सचिव नदारत रहे। ग्रामीणों ने ज़ब जीआरएस से जवाब तलब किया और बैठक के बिंदुओं के बारे में जानकारी चाही तथा रजिस्टर में कार्यवाही लिखने और रजिस्टर दिखाने की बात कही तो जीआरएस ने कहा रजिस्टर सचिव के पास रहता हैँ। अब सवाल यह है कि जब रजिस्टर सचिव के पास रहता है तो फिर ग्राम पंचायत दफ्तर क्यों खोला गया ? और ग्राम सभा कैसे आयोजित होगी ? मतलब साफ है कोरमपूर्ती के लिए जीआरएस पंचायत दफ्तर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है एक-एक महीने तक ग्राम पंचायत दफ्तर नहीं खुलता, सचिव - जीआरएस सतना में बैठकर पंचायत चलाते हैँ। ग्रामीण मामले की शिकायत भी कई बार रामपुर बाघेलान जनपद सीईओ रश्मि पांडे से की गई, परंतु उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लिया नहीं, स्थित यह कि सतना जिले में रामपुर जनपद भ्रष्टाचार के मामले में सबसे अव्वल हैँ। खैर मामले की जानकारी और शिकायत जिला पंचायत क़ी सीईओ सपना त्रिपाठी से की गई है, अब देखना महत्वपूर्ण होगा इस पूरे मामले में क्या एक्शन और क्या कार्रवाई होती हैँ।
Majhgawan, Satna | Oct 2, 2026
चित्रकूट दर्शनीय स्थल गुप्त गोदावरी की गुफा बंद होने से बढ़ी दर्शनार्थियों की मुश्किलें 24 तारीख से बंद गुफा की जांच करने अभी तक नहीं पहुंच पाये वैज्ञानिक हताश होकर दर्शनीय स्थल के दरवाजे से लौट रहे श्रद्धालु... #chitrakootexpress #satnanews #satna #chitrakoot #chitrakootdham
Majhgawan, Satna | Oct 2, 2026
धर्मनगरी चित्रकूट में नो-एंट्री बेअसर, सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड बालू के ट्रक धर्मनगरी चित्रकूट में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई नो-एंट्री व्यवस्था सवालों के घेरे में है। आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद बालू से लदे ओवरलोड ट्रक लगातार चित्रकूट के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारी वाहन *पीली कोठी मार्ग से प्रवेश कर राजौला बायपास होते हुए धर्मनगरी के कई इलाकों तक पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय मे इन ट्रकों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। सवाल यह है कि जब नो-एंट्री लागू है तो इन भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश की अनुमति आखिर कैसे मिल रही है?
Majhgawan, Satna | Oct 2, 2026
नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों के साथ महापौर ने की महत्वपूर्ण बैठक सतना। नगर निगम कार्यालय स्थित महापौर कक्ष में महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदगणों के साथ बैठक कर शहर के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री नागार्जुन बी. गौड़ा एवं नगर निगम स्पीकर श्री राजेश चतुर्वेदी ‘पालन’ की उपस्थिति रही। इस दौरान नगर निगम के विकास कार्यों, जनसुविधाओं तथा शहर के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। महापौर ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने तथा सभी जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्यों को गति देने की बात कही।
Majhgawan, Satna | Oct 1, 2026
💥कोठी ब्रेक 💥 गड्डो मे तब्दील सतना चित्रकूट मार्ग, जानलेवा सफर कोठी रोयनी बाईपास से सोनौर मोड़ है हादसों का ब्लैक स्पॉट सतना-चित्रकूट मार्ग पर सफर इस समय बेहद खस्ताहाल और जानलेवा बना हुआ है। हाल ही में हुई भारी बारिश और प्रशासनिक लापरवाही के कारण पूरी सड़क गड्ढों के जाल में तब्दील हो चुकी है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा!सड़क से ज्यादा गड्डे कोठी बाईपास और मझगवां बाईपास के पास सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। गड्ढों में बारिश का पानी भरेने के कारण गहरे गड्डे व रोड उखड़ गई है वाहन चालकों को जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। *भारी बारिश बाढ़ बना कारण और धंसी सड़कें बढ़े हादसे जिलाधिकारी सहित नेता, मंत्री भी मौन* खराब सड़कों और तीखे मोड़ों (जैसे हाटी मोड़,रोयनी बाई पास कोठी-सोनौर मोड़) पर साइड शोल्डर व इण्डिकेशन न होने की वजह से आए दिन दो पहिया,बस और ट्रकों की भिड़ंत हो रही है व पलट रहे!लेकिन जिम्मेदार जिले क़े आला अधिकारी सहित मंत्री, नेता भी निकलते है लेकिन प्रशासन व NHI क़े अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान!आपको बता दे लंबे इंतजार के बाद जब इस सड़क का निर्माण हुआ था तो लोगों को उम्मीद जगी कि अब उनका सफर आसान होगा और वाहनों को रफ्तार मिलेगी. हालांकि कुछ वर्षों तक लोगों को इसका फायदा भी मिला लेकिन अब जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों के लिए खतरा है! *वाहनों में रखा समान हो जाता है खराब* वहीं रोड से निकल रहे ट्रक चालक व अन्य व्यापारी ने जानकारी में बताया कि वह सतना से चित्रकूट की ओर जा रहे हैं. शुरुआती कुछ किलोमीटर तक सड़क ठीक है, लेकिन इसके बाद बड़े-बड़े गड्ढे शुरू होते मिलते हैं. ट्रक और अन्य भारी वाहनों को इन गड्ढों से निकलने में काफी परेशानी होती है. कई बार वाहनों में रखा सामान क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है और वाहन भी गड्ढों में फंस जाते हैं. हालांकि अब देखना यह होगा कि इस रोड का मरम्तिकरण का कार्य कब शुरू होता है,और कब यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को यह सड़क एक बार फिर से राहत मिलेगी.
Majhgawan, Satna | Oct 1, 2026