सतना। भरहुत नगर में हाउसिंग बोर्ड की जमीन को लेकर स्थानीय रहवासियों एवं डॉक्टर के साथ बड़ी बैठक सर्किट हाउस में आयोजित हुई। इस बैठक में जिला कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, सांसद गणेश सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, विधायक विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष भगवती पांडेय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।