हरदा: ग्राम कांकरिया में बीए छात्रा का आत्मदाह, शादीशुदा युवक गिरफ्तार; ऑडियो वायरल करने की धमकी से थी परेशान
Harda, Harda | Aug 6, 2026 हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम कांकरिया में 17 वर्षीय बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के आत्मदाह मामले में पुलिस ने एक शादीशुदा युवक को गिरफ्तार किया है। आज 6 अगस्त दोपहर 12: 30 बजे सिविल लाइन थाना प्रभारी आर.एस. तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्रा पर अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था।