नुक्कड़ नाटक से दिया जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ सामाजिक बुराइयों को मिटाने का संदेश
सेवा संकल्प अभियान में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत भिवानी चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल पार्क में हुआ जागरूकता अभियान
जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहचाने और समाज में समरूपता लाने का नाटक मंचन एक सशक्त माध्यम है: वीरेंद्र कौशिक
भिवानी, 04 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के अंतर्गत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग और कला एवं संस्कृतिक विभाग द्वारा में जिले भर में अनेक स्थानों पर नाटक मंचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर में चौधरी सुरेंद्र सिंह मेमोरियल हुडा पार्क में नाटक मंचन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहचाने और समाज में समरूपता लाने के लिए लघु नाटक एक सशक्त माध्यम है।
कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ सामाजिक बुराइयों को मिटाने का संदेश दिया।
कलाकारों ने अपने अभिनय, संवाद और स्थानीय परिवेश से जुड़े उदाहरणों के माध्यम से सरकारी योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा उनसे मिलने वाले लाभों को सरल, सहज और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया।
कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से संदेश दिया कि सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास को गति प्रदान करने के लिए जागरूकता और जनभागीदारी दोनों जरूरी हैं।
कलाकारों ने विशेष कर युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी प्रकार के नशे से दूर रहें। जीवन में स्वच्छता को अपनाएं। अपने आसपास परिवेश को स्वच्छ रखें। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने में अपनी सकारात्मक ऊर्जा लगाएं।
कलाकारों में नाटक मंचन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों से लागू हुई जन कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। नाटक मंचन में कलाकारों ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विश्व में नई पहचान बन रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापत के अलावा अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।