जितिया पर्व पर गंगा स्नान के दौरान दो दोस्त डूबे, SDRF की टीम खोजबीन में जुटी
बेगूसराय। जितिया पर्व के अवसर पर गंगा स्नान करने गए दो दोस्त सिमरिया भोला स्थान गंगा घाट पर डूब गए। घटना बरौनी प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया स्थित भोला स्थान गंगा घाट की है। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाश में लगातार खोजबीन अभियान चला रही है।
डूबे युवकों की पहचान गढ़हारा थाना क्षेत्र के गढ़हारा गोढ़ियारी मोहल्ला निवासी प्रताप सहनी के 20 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और बिरजू राम के 18 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार के रूप में की गई है। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं।
बताया जाता है कि जितिया पर्व के अवसर पर दोनों युवक गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया भोला स्थान गंगा घाट पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घाट पर जुट गई।
इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी।
घटना के बाद दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन और स्थानीय लोग युवकों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में घाट पर मौजूद हैं।
#हादसा #BreakingNews #bihar #Begusarai #accident #HindiNews #सजगबिहार #SBLive #sblivebihar