*बेगूसराय में सरेशाम बेखौफ अपराधियों वाशिंग सेंटर संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या,3 मिनट में पहुंची पुलिस, फिर भी नहीं बची जान,जांच में जुटे SP मनीष कुमार*
बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। जहां सरे शाम अपराधियों ने गाड़ी वॉशिंग सेंटर संचालक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया-3 की है। मृतक युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र निवासी रामकुमार राम के पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया। हत्या की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गणेश कुमार गाड़ी वाशिंग सेंटर चलाते थे और घटना के वक्त अपनी गाड़ी वाशिंग सेंटर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक अपराधी वहां पहुंचा और गणेश कुमार को ताबड़तोड़ गोली मार दी। जिसमें तीन गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। वही घटना के संबंध में मृतक के सहकर्मी प्रकाश कुमार शर्मा ने बताया कि शाम 6 बजे के बाद वे लोग दुकान बंद कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। गणेश पास के ही महारानी पेट्रोल पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल लेकर लौटा था और कुछ देर रुकने के बाद अपने घर की ओर निकल गया। इसी बीच साथ में मौजूद दोस्तों की बाइक अचानक स्टार्ट नहीं हो सकी। प्रकाश और उनके एक अन्य साथी अजय कुमार जब अपनी बाइक ठीक करने की कोशिश कर रहे थे। तब तक गणेश उनसे करीब 300 मीटर आगे निकल चुका था। जैसे ही गणेश कार्बन फैक्ट्री चौक के पास पहुंचा, घात लगाए अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। स्थानीय चाय दुकानदार के जरिए दोस्तों को फोन पर खबर मिली कि गणेश को गोली मार दी गई है। शुरुआत में दोस्तों को लगा कि कोई मजाक कर रहा है, लेकिन मामले की गंभीरता समझ आते ही वे बदहवास स्थिति में मौके की ओर दौड़े। गणेश को करीब से तीन गोलियां छाती और पेट में मारी गई थी, वह सड़क पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। घटना के समय इलाके में गश्त कर रही पुलिस टीम को जैसे ही इसकी सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। गश्ती दल में शामिल पुलिस सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस टीम तीन मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल गणेश को उठाकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से तुरंत लाइफलाइन अस्पताल पहुंचाया। हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण उसे प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया, सदर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल हत्या के बाद इलाके के लोगों में भारी गुस्सा और दहशत व्याप्त है। हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
#CrimeNews #BreakingNews #Begusarai #HindiNews #hindinewsindia #hindinewschannel #hindinewsupdate