*नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जगरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।*
नशा मुक्त भारत अभियान पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक आकर्षक रहा।
विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा बेहद जरूरी।
मादक पदार्थ का सेवन मानवता के लिए दुश्मन।
रहुआमणि/सहरसा:: 18.08.2026
भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), दरभंगा द्वारा सहरसा जिले के कहरा प्रखण्ड के मध्य विद्यालय, रहुआमणि के मैदान में नशा मुक्त भारत अभियान पर मंगलवार को एक दिवसीय जन- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना में पंजिकृत सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित डॉ. कुमार आशीष, डी.आई.जी., कोसी कमिश्नरी, सहरसा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा या मादक पदार्थ का सेवन मानवता का दुश्मन है। उन्होंने कहा कि आप बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए अपने करियर, अपने लक्ष्य, अच्छे कामों, अपने कर्तव्यों का नशा कीजिये। उन्होंने कहा कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय गृहमंत्री अमित शाह ने नशा मुक्त भारत अभियान की मुहिम को पूरे देश में चला रहे हैं ताकि हमरा देश नशा मुक्त हो सके और विकसित भारत का संकल्प साकार हो सके। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि अगर आप किसी को नशा का सेवन करते हुए देखते हैं तो चुप मत रहिये, अपने क्षेत्र के मुखिया, सरपंच, पुलिस को इसकी सूचना तुरंत दीजिये ताकि समय पर समाज में नशा मुक्त हेतु अभियान चलाया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित एम.डी.एम. के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शालिनी जागृति अपने सम्बोधन में बच्चों में अक्सर नशें की शुरुआत से जुड़ी हुई एक कहानी सुनाते हुए कहा कि हमारा कर्तव्य सिर्फ नशा से दूरा नहीं है बल्कि नशा करते हुए लोगों को रोकना, उसे नशा का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित भी करना है। इससे पहले, केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी भानु कुमार झा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चे अक्सर एक दूसरे के देखा- देखी में नशा करना सीख जाते हैं, इसलिए अगर कोई आप से नशा करने के लिए उकसाए तो उससे दूरी बनाइये। कार्यक्रम के दौरान कहरा प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अभिलाषा पाठक, सहरसा के वरिष्ठ समाजसेवी धीरेन्द्र कुमार झा ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान तोशी कुमारी, डिप्टी कलक्टर, सहरसा, माध्यमिक उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक रौशन कुमार चौधरी, मध्य विद्यालय, रहुआमणि के प्रधानाध्यापक प्रसून कुमार सिंह विद्यालय के अपने सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं बच्चों के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के बीच नशा मुक्त भारत अभियान पर भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और सफल बच्चों को प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान कई बच्चों ने नृत्य, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जो काफी आकर्षक रहा। कार्यक्रम के दौरान विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दल एकजुट, पटना के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम उपस्थित लोगों का खुब मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम से पूर्व सोमवार को प्री पब्लिसिटी के तौर पर इसी विद्यालय में विद्यालय के ही कक्षा 6 से 12वीं तक के लगभग 50 बच्चों के बीच नशा मुक्त भारत अभियान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसके हर कक्षा से प्रथम तीन प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभाग के मनीष कुमार खण्डेलवाल, गिरजा नाथ झा,अमर नाथ झा का योगदान सराहनीय रहा।