*#वारिसनगर प्रखंड में आरवाईए की 11 सदस्यीय प्रखंड संयोजन समिति का गठन।*
वारिसनगर/ समस्तीपुर, 18 अगस्त 2026
इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के समस्तीपुर जिला अंतर्गत वारिसनगर प्रखंड की 11 सदस्यीय संयोजन समिति का गठन किया गया। सम्मेलन में मोहम्मद तनवीर आलम को संयोजक तथा मोहम्मद तनवीर एवं मोहम्मद फैजल को सह-संयोजक चुना गया। सम्मेलन के पर्यवेक्षक के रूप में आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार और आरवाईए नेता मोहम्मद फरमान उपस्थित रहे। सम्मेलन में संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने, अधिक से अधिक छात्र-युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनके सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया। आगामी दिनों में वारिसनगर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में नौजवानों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके बाद प्रखंड सम्मेलन आयोजित कर संगठन को और मजबूत एवं विस्तार देने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही 20 अगस्त 2026 को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में AISA-RYA द्वारा आयोजित छात्र-युवा संसद को सफल बनाने के लिए छात्र-युवाओं से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की गई।
बिहार में बदलाव की दरकार,
उठो नौजवानों—बदलो बिहार!