Public App Logo
Profile Picture

Samastipur District Administration

@DPROSamastipur
952Followers
0Following
भारत सरकार, 
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, 
केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी)
****
सहरसा में आज भारत सरकार का नशा मुक्त भारत अभियान पर जन- जागरूकता कार्यक्रम
बच्चों के बीच नशा मुक्त भारत अभियान विषय पर निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
रहुआमणि/सहरसा 17.08.2026
भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), दरभंगा द्वारा जिले के कहरा प्रखण्ड के मध्य विद्यालय, रहुआमणि के मैदान में नशा मुक्त भारत अभियान पर एक दिवसीय जन- जागरूकता कार्यक्रम का आज अयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थित होने की सम्भावना है। नशा मुक्त भारत अभियान विषय पर आधारित इस कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता इत्यादि विभिन्न क्रियाकलापों का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम से पूर्व सोमवार को इसी मध्य विद्यालय, रहुआमणि में वर्ग 6 से 12वीं तक के लगभग 50 बच्चों के बीच नशा मुक्त भारत अभियान विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस निबंध प्रतियोगिता के दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। इस निबंध प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी भानु कुमार झा ने बताया कि इस निबंध प्रतियोगिता में शामिल वर्ग 6 से 12वीं तक के सभी वर्गों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को मंगलवार को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के दौरान प्रमाणपत्र के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।
इस निबंध प्रतियोगिता के दौरान भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रसून कुमार सिंह अपने सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं के साथ उपस्थित थे।
विषय:- पंचायतीराज विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक दिनांक 17.08.2026 में जिलाधिकारी, सहरसा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन के संबंध में।
दिनांक 17.08.2026 को जिलाधिकारी, सहरसा श्री दीपेश कुमार, भा०प्र०से० की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, सहरसा में पंचायतीराज विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा करते हुए निम्नलिखित निर्देश दिए गए :-
1. पंचायत सरकार भवन: LAEO द्वारा पूर्व में निर्मित ऐसे पंचायत सरकार भवन, जिनकी वर्तमान स्थिति जर्जर/क्षतिग्रस्त है, का संबंधित LAEO के कार्यपालक अभियंता द्वारा स्थल निरीक्षण कर चिह्नित किया जाए तथा आवश्यकतानुसार शीघ्र मरम्मत कार्य कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही वर्तमान में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवनों को LAEO एवं BCD के संबंधित कार्यपालक अभियंता द्वारा शीघ्र पूर्ण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
2. 14वीं वित्त आयोग की अवशेष राशि: पंचायतों में 14वीं वित्त आयोग की बची हुई राशि को शीर्ष मद में जमा कर Zero Balance Certificate संबंधित पंचायत सचिव द्वारा दिनांक 18.08.2026 तक जिला पंचायत राज कार्यालय, सहरसा में उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
3. 15वीं एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग: ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति स्तर पर 15वीं वित्त आयोग एवं षष्ठम राज्य वित्त आयोग से संचालित योजनाओं में व्यय की गति बढ़ाते हुए वर्तमान व्यय में न्यूनतम 10 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
4. मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना: सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि जिन स्थानों पर सोलर लाइट में त्रुटि/खराबी है, वहां शीघ्र मरम्मत कर उसे कार्यशील बनाया जाए। साथ ही Sushka Pvt. Ltd. को शेष बचे सोलर लाइटों का शीघ्र अधिष्ठापन/स्थापना कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
5. कन्या विवाह मंडप एवं मोक्षधाम: जिन पंचायतों में कन्या विवाह मंडप एवं मोक्षधाम हेतु भूमि का चिन्हांकन अभी तक नहीं किया गया है, वहां उपयुक्त भूमि का शीघ्र चिन्हांकन कर संबंधित योजनाओं को पूर्ण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
6. गुणवत्ता एवं समयबद्धता: सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए तथा लंबित कार्यों की नियमित समीक्षा एवं अनुश्रवण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए।
7. जिम्मेदारी: उपर्युक्त सभी निर्देशों का अनुपालन संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, पंचायत सचिव, लेखापाल-सह-आईटी सहायक एवं तकनीकी सहायक अपने-अपने स्तर से सुनिश्चित करेंगे तथा प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी। बैठक में उप विकास आयुक्त, सहरसा, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी, सहरसा, सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी,पंचायत सचिव लेखापाल-सह-आईटी सहायक एवं तकनीकी सहायक उपस्थित थे।
* माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सम्राट चौधरी ने ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का किया शुभारंभ, विद्यार्थियों की शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान की होगी व्यवस्था* 
सहरसा, 17 अगस्त 2026।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा आज ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ का शुभारंभ किया गया। पोर्टल का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं, शिकायतों तथा सुझावों के लिए एक सशक्त डिजिटल मंच उपलब्ध कराते हुए उनका पारदर्शी, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। इस पोर्टल पर संबंधित संस्थानों एवं छात्रावासों के वास्तविक (Bona fide) विद्यार्थी पंजीकरण कर सकेंगे तथा अपनी शिकायतें एवं सुझाव दर्ज करा सकेंगे। कक्षाओं का समय पर संचालन नहीं होना, शिक्षकों की अनुपस्थिति, परीक्षा का समय पर संचालन नहीं होना, परीक्षाफल के समय पर प्रकाशन में समस्या, अनधिकृत फीस/शुल्क की वसूली, कक्षाओं में बिजली एवं बैठने की व्यवस्था, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, कोचिंग सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतें पोर्टल पर दर्ज की जा सकेंगी। प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों को प्रशासी विभाग द्वारा समेकित किया जाएगा। उपलब्ध योजनाओं के अंतर्गत लागू किए जा सकने वाले सुझावों को निर्धारित अवधि में क्रियान्वित किया जाएगा, जबकि अन्य सुझावों पर उच्चस्तरीय शिक्षा सुधार समिति द्वारा विचार किया जाएगा। ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ का आयोजन संबंधित प्रशासी विभाग द्वारा किया जाएगा। शिविर में कियोस्क, कंप्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिकायतों का निर्धारित प्रक्रिया एवं SOP के अनुसार अधिकतम 30 दिनों में अंतिम निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण हेतु L-1, L-2 एवं L-3 स्तर के प्राधिकार को अधिकृत किया गया है। यह पहल विद्यार्थी-केंद्रित, संवेदनशील एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहरसा।।
*मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में PMSG-MBY, लंबित SIR/संदिग्ध राशन कार्ड, CMR/PDS एवं COMFED के दुग्ध संग्रहण कार्यों की समीक्षा* 
सहरसा, 17 अगस्त 2026।
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से PMSG-MBY, लंबित SIR/संदिग्ध राशन कार्ड, CMR/PDS एवं Milk Collection- COMFED से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य मुख्यालय से संबंधित वरीय पदाधिकारी तथा जिला स्तर से जिलाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान PMSG-MBY से संबंधित प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने तथा पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन एवं विभागीय निर्देशों के अनुरूप प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसी क्रम में लंबित SIR, संदिग्ध राशन कार्ड, CMR एवं PDS से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को नियमानुसार राशन की सुविधा सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध/अयोग्य मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। CMR से संबंधित कार्यों में भी निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा का अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। बैठक में COMFED के अंतर्गत Milk Collection की स्थिति की भी समीक्षा की गई। दुग्ध संग्रहण को बढ़ावा देने, दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा दुग्ध संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की नियमित निगरानी करने तथा लंबित कार्यों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहरसा।
*जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*
सहरसा जिले के प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम, कांठो बलवाहाट में सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर जिलाधिकारी, सहरसा एवं पुलिस अधीक्षक, सहरसा के साथ जिला प्रशासन की पूरी टीम उपस्थित रही।अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा सुगम जलाभिषेक को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस बल एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की तैनाती के साथ लगातार निगरानी रखी गई, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर प्रेक्षागृह में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ज्ञान भारतम मिशन परियोजना के तहत प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षकों और सर्वेक्षण अभियान में लगे दल के सभी सदस्यों को शिक्षा मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। 

विदित हो कि ज्ञान भारतम मिशन परियोजना केंद्र सरकार की एक अति विशिष्ट कार्यक्रम है जिसमें अखिल भारतीय स्तर पर प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। देश भर में राष्ट्रीय स्तर पर अबतक एक करोड़ से अधिक पांडुलिपि का संरक्षण हो चुका और यह संख्या प्रतिदिन बढ़ भी रही है।

सहरसा जिले में ज़िलाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देशन में सर्वेक्षण दल कला एवं संस्कृति अधिकारी स्नेहा झा के नेतृत्व और जिले के बौद्धिक और संस्कृति कर्मियों के समन्वय से चार हजार से अधिक पांडुलिपि का संरक्षण किया गया और भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड भी किया जा चुका है।

ज्ञान भारतम मिशन परियोजना को सफल बनाने में प्राचीन और दुर्लभ पांडुलिपि के संग्रहकर्ता और खोजकर्ता को विशेष रूप से सम्मानित कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और सहरसा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा मंत्री सह प्रभारी मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

पांडुलिपि संग्रहकर्ताओं में कहरा गांव से अभय कांत ठाकुर, पंडित रमेश मिश्र, पंचगछीया से ज्ञान शंकर झा, एकाढ से बिमल कांत झा, मुरादपुर से विवेकानंद झा, पडरी से विभाकर झा, महिषी से जवाहर ठाकुर, डॉ आनन्द दत्त झा, तीर्थ दत्त झा, राकेश कुमार चौधरी, अविनाश कुमार चौधरी, उषा चौधरी, मनोज कुमार झा, सहित कुल 22 लोगों को सम्मानित किया गया।
Video 7
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत बाबा राज राजेश्वर मंदिर, शाही डीह, बड़गाँव पट्टी, नवहट्टा, सहरसा में दिनांक 17 एवं 18 अगस्त 2026 को भव्य श्रावणी महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है।
श्रावण मास की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा स्थानीय कला, लोक संस्कृति एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस दो दिवसीय महोत्सव में धार्मिक आस्था के साथ विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
17 अगस्त को मुख्य कलाकार – नंदिता रॉय एवं आल्या श्रीवास्तव
प्रथम संध्या में दोनों कलाकारों की सुमधुर प्रस्तुतियों के साथ स्थानीय कलाकारों एवं आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, सहरसा के प्रशिक्षु कलाकारों द्वारा गीत, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी और 18 अगस्त की दूसरी संध्या में मानवी सिंह द्वारा लोकगीत एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। साथ ही स्थानीय कलाकारों एवं आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र के कलाकारों द्वारा शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य, भजन एवं लोक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
दोनों दिनों सांस्कृतिक कार्यक्रम अपराह्न 4:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक आयोजित होंगे। महोत्सव के माध्यम से जिले की स्थानीय कला एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सहरसा की समृद्ध लोक एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित किया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
जिला प्रशासन, सहरसा द्वारा सभी श्रद्धालुओं, कला एवं संस्कृति प्रेमियों तथा आम नागरिकों को श्रावणी महोत्सव-2026 में सादर आमंत्रित किया जाता है। 🌺🙏
*स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रभारी मंत्री ने किया झंडोत्तोलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं प्रतिभागी हुए सम्मानित* 
सहरसा, 15 अगस्त 2026।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सहरसा स्टेडियम में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, सहरसा श्री मिथलेश तिवारी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झंडोत्तोलन के उपरांत उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान अर्पित किया। समारोह में जिलाधिकारी, सहरसा, पुलिस उपाधीक्षक, कोशी प्रक्षेत्र, सहरसा, पुलिस अधीक्षक, सहरसा, उप विकास आयुक्त, सहरसा, वरीय उप समाहर्ता -सह- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहरसा,अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, सहरसा, महापौर, नगर निगम, सहरसा सहित अन्य वरीय जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। समारोह के दौरान माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा जिले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहरसा श्री प्रमोद कुमार तथा विशेष कार्य पदाधिकारी, सहरसा श्री राजु कुमार को प्रशस्ति/सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके कार्य के प्रति समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रशासनिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन के लिए प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त गुड सेमेरिटन के रूप में राहगीरों की सहायता एवं मानवीय संवेदना का परिचय देने वाले श्री ज्योतिकांत कुमार, श्री राजु कुमार एवं श्री राकेश सरन को भी सम्मानित किया गया। भामाशाह सम्मान योजना के अंतर्गत सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों में योगदान के लिए M/S MEHWISH MOTORS, SHANKAR TRADING, SHRINIWAS PRADEEP SAH AUTOMOBILE को सम्मानित किया गया।स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित कैडेट बटालियन परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार प्लाटून 1 BSAP, द्वितीय पुरस्कार प्लाटून 3 जिला महिला बल तथा तृतीय पुरस्कार NCC महिला को प्रदान किया गया। समारोह में सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को माननीय प्रभारी मंत्री ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समारोह स्थल देशभक्ति,राष्ट्रीय एकता एवं गौरव की भावना से ओत-प्रोत रहा तथा उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान विभूतियों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहरसा।
स्वतंत्रता दिवस 2026 सहरसा
सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस 2026 सहरसा
विभाजन विभीषिका दिवस के  अवसर पर केंडल मार्च का आयोजन किया गया
माननीय शिक्षा मंत्री सह प्रभारी मंत्री ने नया बाजार में नवनिर्मित सड़क का किया उद्घाटन 
सहरसा, 14 अगस्त 2026।
माननीय शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, सहरसा जिला श्री मिथलेश तिवारी के कर-कमलों द्वारा नगर निगम, सहरसा अंतर्गत नया बाजार क्षेत्र में नवनिर्मित सड़क का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क एवं आधारभूत संरचना का विकास आम नागरिकों की सुविधा तथा सुगम आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नवनिर्मित सड़क के निर्माण से स्थानीय नागरिकों, व्यवसायियों एवं राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को गति प्राप्त होगी। माननीय प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सड़क एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं के निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करते हुए आमजनों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सहरसा सहित नगर निगम के पदाधिकारी, संबंधित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत अंबेडकर चौक से पटेल मैदान तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा 
सहरसा, 14 अगस्त 2026।
आजादी के अमृत महोत्सव की भावना को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा अभियान-2026” के तहत सहरसा में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा अंबेडकर चौक से पटेल मैदान तक निकाली गई। माननीय शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, सहरसा जिला श्री मिथलेश तिवारी ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सहरसा, पुलिस अधीक्षक, सहरसा, नगर आयुक्त, नगर निगम, सहरसा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, जन- प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़- चढ़कर सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को और सुदृढ़ करने की अपील की।
श्री मिथिलेश तिवारी, माननीय मंत्री, शिक्षा विभाग, बिहार सह माननीय प्रभारी मंत्री, सहरसा जिला की अध्यक्षता में जिला नागरिक परिषद की बैठक।
मुख्य सचिव बिहार की अध्यक्षता में Agristack Under Digital Agriculture Mission मुद्दा  का Response PRAGATI पोर्टल पर अपलोड करने के संबंध में समीक्षा बैठक।
छात्र सहयोग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित, पात्र विद्यार्थियों को समयबद्ध लाभ दिलाने का निर्देश 
सहरसा, 14 अगस्त 2026।
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में आज छात्र सहयोग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विद्यार्थियों को योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के संबंधित वरीय पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया तथा कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान छात्र सहयोग कार्यक्रम के उद्देश्यों, पात्र विद्यार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने, आवेदन एवं सत्यापन की प्रक्रिया तथा कार्यों के समयबद्ध निष्पादन की समीक्षा की गई। प्रधान सचिव महोदय ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम के तहत पात्र विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो तथा सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पारदर्शी एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में कार्यक्रम के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने छात्र हित में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित 
सहरसा, 14 अगस्त 2026।
माननीय शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, सहरसा जिला श्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में सहरसा जिला के विकास कार्यों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा हेतु विकास भवन सभागार, सहरसा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी, सहरसा, पुलिस अधीक्षक, सहरसा, नगर आयुक्त, नगर निगम, सहरसा सहित अन्य जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जन- कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। माननीय प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं जिले के सर्वांगीण विकास को गति देना है। जनहित से जुड़े कार्यों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए तथा विभागीय पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने बैठक में जिले में संचालित प्रमुखफ योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से माननीय प्रभारी मंत्री को अवगत कराया तथा प्रशासन की ओर से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
समाहरणालय, सहरसा 
(जिला जनसंपर्क कार्यालय) 
प्रेस विज्ञप्ति 
हॉकी इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने की अग्रिम बधाई 
एफआईएच (FIH) हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन संयुक्त रूप से बेल्जियम (वावरे) और नीदरलैंड्स (एम्स्टेलवीन) में 15 से 30 अगस्त 2026 तक होने जा रहा है। जिसमें 16 देश की प्रतिभागी होगी। जो चार पुल में खेली जायेगी जिसमें इंडिया पुल D में खेलेगी।भारतीय पुरुष टीम अपने शुरुआती मुकाबले नीदरलैंड्स के वैगनर स्टेडियम में खेलेगी। जिसमें इंडिया ग्रुप D में खेलेगी। ग्रुप D में चार देश है इंडिया, पाकिस्तान, इंग्लैंड  वेल्श जिसमें पहला मैच इंडिया ओर वेल्श के बीच खेला जायेगा। हॉकी एसोशियशन ऑफ सहरसा के सभी खिलाड़ी इंडिया को वर्ल्ड कप जीत के लिये अग्रिम बधाई दिये जो 50 वर्ष बाद हॉकी टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जितने का मौका मिला। हॉकी के संयुक्त सचिव कुमार, अमर ज्योति, शशि भूषण, बनगांव के मुखिया श्री भगवान झा, मुकेश कुमार उपस्थित थे और उन्होंने भारत को हॉकी वर्ल्ड कप में खेलने वाले सभी खिलाडियो को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिये सहरसा जिला के जिला पदाधिकारी श्री दीपेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्रीमति कुमारी तोसी, नगर आयुक्त सहरसा, श्री प्रभात झा सहरसा में हॉकी को संरक्षण दे रहे हैं आज उनके बदौलत सहरसा में हॉकी आगे बढ़ता हुआ,यहां नियमित अभ्यास उनके आदेश अनुसार पटेल मैदान सहरसा में नित्य अभ्यास किया जा रहा है। उन्होंने भी हॉकी इंडिया को बधाई एवं शुभकामना दिए. हमारे सहरसा के खिलाड़ी राजू, प्रियांशु,ओबेदुर,असदुल्लाह, हमजा गोलू,प्रीतम, प्रिंस,शिवम् गौरव प्रिंस आदित्य बादल आदर्श हिब्जुर गौरी, नेहा,शिवानी, पूर्वी, निहारिका,दूरिता आदि ने बड़े ही जोर के साथ पुरे टीम को बधाई और भारत को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दिए हॉकी एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक डॉ रेनू सिंह संरक्षक तन सिंह कुमार अनिरुद्ध बेन चौधरी मोहन शाह अमित ठाकुर लाजवंती झा अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह एमएलसी कोसी वाइस चेयरमैन डॉक्टर रमन कुमार उपाध्यक्ष डॉ शशि शेखर शंभू प्रसाद यादव प्रभाकरण देव कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी सर्वेश कुमार आशीष रंजन बलवीर अंशु मिश्रा सभी ने हॉकी टीम इंडिया को बहुत ही बधाई एवं शुभकामना दिए और हमारे बच्चे सहरसा के बच्चे आगे अच्छा करें खेलें और आगे राष्ट्र का नाम पर सहरसा का नाम रोशन करें ऐसी शुभकामनाएं के साथ बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद
हॉकी संघ के जिला अध्यक्ष श्री सुनील कुमार झा ने कहा कि भारत का खिलाड़ी मानसिक रूप से शारीरिक रूप से तकनीकी कौशल का विधि विकास करते हुए सभी खिलाड़ियों का हौसला मजबूत है,और यह 50 वर्ष के बाद इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने का मौका मिला है जो इंडिया निश्चित रूप से जीतेगा यह भारतवासियों के लिए एक गौरव का क्षण है।
Video 21
माननीय शिक्षा मंत्री सह प्रभारी मंत्री, सहरसा का जिला अतिथि गृह में स्वागत 
सहरसा, 14 अगस्त 2026।
माननीय शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, सहरसा जिला श्री मिथलेश तिवारी के सहरसा आगमन पर जिला अतिथि गृह में जिलाधिकारी, सहरसा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने माननीय मंत्री का स्वागत करते हुए जिले में उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की। पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान प्रकट किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने भी जिला प्रशासन के पदाधिकारियों का अभिवादन स्वीकार किया। मौके पर जिले के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने जिले में संचालित विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा प्रशासन द्वारा आमजनों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों से माननीय मंत्री को अवगत कराया। माननीय प्रभारी मंत्री ने जनहित एवं जिले के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को गति देने पर बल दिया। इस अवसर पर संबंधित पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्राथमिक विद्यालय रजौरा, प्रखंड - कहरा, जिला - सहरसा
हर घर तिरंगा अभियान 2026