🚨 मंदिर में मूर्तियां तोड़े जाने से श्रद्धालुओं में आक्रोश
कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अलवाड़ा गांव में रविवार देर रात मंदिर में स्थापित काली माता की मूर्ति समेत तीन प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है।
सोमवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मूर्तियां टूटी देखीं तो हड़कंप मच गया। मंदिर के दरवाजे भी खुले मिले। घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 और महेवाघाट पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास छानबीन की। ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली गई।
पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि मूर्तियां क्षतिग्रस्त करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
👉 पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आएगी।
आपके क्षेत्र में ऐसी घटना पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए?
अपनी राय कमेंट में जरूर बता
Manjhanpur, Kaushambi | Oct 5, 2026