हरदा: हरदा सिविल लाइन पुलिस ने दिल्ली से 8 महीने से फरार दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया
Harda, Harda | Aug 13, 2026 सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले जाने, बंधक बनाने, मारपीट और दुष्कर्म के मामले में करीब 8 महीने से फरार चल रहे आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में लगातार ठिकाने बदल रहा था।