Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
बिहार: Hello Bihar sharif बातें बिहार शरीफ की, Baatein vikash ki - Bihar News
itsmeravimba37
No video available
5
बिहार: Hello Bihar sharif बातें बिहार शरीफ की, Baatein vikash ki
Bihar, Nalanda
| Jul 21, 2025
Hello Bihar sharif बातें बिहार शरीफ की बातें विकास की, बातें जनता की मुद्दों की
#politics
#local-issues
MORE NEWS
संत रविदास जयंती के अवसर पर कलश यात्रा का शुभारंभ संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर आज नालंदा जिले में आयोजित कलश यात्रा का शुभारंभ उप विकास आयुक्त (DDC), नालंदा महोदया द्वारा किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति एवं श्रद्धा से ओत-प्रोत वातावरण में निकली इस यात्रा ने संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता एवं मानव कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के आदर्शों एवं विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Aug 18, 2026
प्रेस विज्ञप्ति-1 स्थान : नालन्दा दिनांक : 18 अगस्त 2026 .................................. जनता की दहलीज तक पहुंचीं सरकारी सेवाएं, सहयोग शिविरों में समस्याओं का त्वरित समाधान उप विकास आयुक्त, नालन्दा ने हवनपुरा पंचायत में आमजनों से किया संवाद सोनासा पंचायत में भी आयोजित हुआ सहयोग शिविर हवनपुरा एवं सोनासा पंचायतों में आयोजित शिविरों में कुल 95 आवेदनों का निष्पादन। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से आमजनों को मिली त्वरित एवं सुगम सुविधा बिहारशरीफ। बिहार सरकार की जनहितकारी एवं सुशासन आधारित पहल के तहत नालन्दा जिले में पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों के माध्यम से सरकारी सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं को सीधे आमजनों की दहलीज तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में आज हवनपुरा एवं सोनासा पंचायतों में सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में उप विकास आयुक्त, नालन्दा द्वारा आमजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित विभागों को मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए गए। सहयोग शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए, जहां ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित किया गया। इससे ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशासन की इस पहल से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल एवं सुविधाजनक हुई। *हवनपुरा पंचायत में 68 आवेदनों का त्वरित निष्पादन* हवनपुरा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 68 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मनरेगा के 5, सामाजिक सुरक्षा के 7, पंचायती राज के 2, श्रम विभाग के 7, आपूर्ति के 4, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 8, प्रधानमंत्री आवास योजना- 15, स्वास्थ्य विभाग -2 राजस्व विभाग के 6, विद्युत विभाग के 5, शिक्षा विभाग के 4, समाज कल्याण विभाग के 2 तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से संबंधित 1 आवेदन शामिल था। प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित विभागों द्वारा शिविर स्थल पर ही त्वरित निष्पादन किया गया तथा लाभुकों को उनके आवेदन की स्थिति एवं आवश्यक कार्रवाई की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई गई। *सोनासा पंचायत में 27 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट समाधान* सोनासा पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सामाजिक सुरक्षा विभाग के 1, पंचायती राज के 3, श्रम विभाग के 4, आपूर्ति विभाग के 3, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के 5, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 8, कृषि विभाग के 2 तथा विद्युत विभाग का 1 आवेदन शामिल था। इन सभी आवेदनों का भी संबंधित विभागों द्वारा मौके पर ही निष्पादन सुनिश्चित किया गया तथा लाभुकों को आवश्यक जानकारी एवं सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस प्रकार हवनपुरा एवं सोनासा पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में कुल 95 आवेदनों का निष्पादन किया गया। शिविर के दौरान अधिकारियों ने आमजनों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। साथ ही, अधिकारियों ने आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने इसे जनहित, पारदर्शिता एवं सुशासन को सशक्त बनाने वाली प्रभावी पहल बताते हुए कहा कि इससे सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हुई है और समय की भी बचत हो रही है। Samrat Choudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India Panchayati Raj Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bihar Education Department Bihar State Power Holding Company Limited Public Health Engineering Department, Government of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Aug 18, 2026
माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का भ्रमण प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक अवशेषों का किया अवलोकन Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Aug 18, 2026
माननीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का भ्रमण नालंदा विश्वविद्यालय , राजगीर Election Commission of India Chief Electoral Officer, Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Aug 18, 2026
मुख्य निर्वाचन आयुक्त, ज्ञानेश कुमार ने 17 अगस्त 2026 को नालंदा विश्वविद्यालय के सुषमा स्वराज सभागार राजगीर में बीएलओ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक और संवाद कार्यक्रम । Chief Electoral Officer, Bihar Election Commission of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Aug 18, 2026