राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत जिला आयुष समिति नालंदा के द्वारा आज दिनांक 06/10/2026 को आयुर्विद्या पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के माध्यम से जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी नालंदा की अध्यक्षता में लोकप्रिय उच्च विद्यालय,सारे एवं मध्य विद्यालय,सारे में आयुर्विद्या स्वास्थ्य कार्यक्रम का संचालन सफलतापूर्वक किया गया.
इस कार्यक्रम में दिनचर्या, ऋतुचर्या, रोगों का निदान, आहार, विहार, योग, प्राणायाम के बारे में सविस्तार बताया गया।इसमें आयुर्वेदिक होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही योग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ,कर्मचारी एवं समस्त छात्र-छात्राओं का सहयोग प्राप्त हुआ।
अंत में सधन्यवाद कार्यक्रम का समापन औषधीय पौधा वितरण एवं पौधारोपण के साथ संपन्न किया गया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Health Department
Bihar Education Department
Nalanda, Bihar | Oct 6, 2026