प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, नालन्दा।
.....................................................
सहयोग शिविर में 28 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन
डुमरांवा पंचायत में ग्रामीणों को मिला त्वरित समाधान, विभिन्न सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
बिहारशरीफ (नालन्दा), 06 अक्टूबर 2026: आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लोगों तक उनके द्वार पर पहुंचाने के उद्देश्य से आज बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरांवा में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।
नगर आयुक्त, नगर निगम बिहारशरीफ, श्री कृत्यानंद रंजन के नेतृत्व में आयोजित इस सहयोग शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित कार्रवाई करते हुए शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया गया।
विभागवार प्राप्त एवं निष्पादित आवेदनों का विवरण
ग्रामीण विकास विभाग (PMAY) – 03 आवेदन, मनरेगा – 04 आवेदन, जीविका – 04 आवेदन,कृषि विभाग – 06 आवेदन, सामाजिक सुरक्षा कोषांग – 05 आवेदन, पंचायती राज विभाग – 02 आवेदन, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान – 04 आवेदन प्राप्त हुए।
इस प्रकार विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल 28 आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन शिविर के दौरान ही किया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री कृत्यानंद रंजन ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्त करना है। प्रशासन की प्राथमिकता है कि सरकारी सेवाएं एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक सहज, पारदर्शी एवं त्वरित तरीके से पहुंचे।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से प्रशासन एवं आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में भी सहयोग शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। उनके द्वारा ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यक सेवाएं एवं समाधान उपलब्ध कराया गया। ग्रामीणों ने शिविर के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं योजनाओं की जानकारी मिलने पर संतोष व्यक्त किया।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Bihar Sharif Nagar Nigam
1 views | Nalanda, Bihar | Oct 6, 2026