कानपुर देहात में गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ा मोर्चा!
गौवंश की अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ हिंदू रक्षा दल ने आवाज बुलंद की है। जिला अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष मयंक की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कानपुर देहात को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में तस्करी में शामिल आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई, संदिग्ध वाहनों की जांच, व्यापक सत्यापन अभियान, संवेदनशील मार्गों पर पुलिस गश्त बढ़ाने और सूचना देने वाले नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।
संगठन ने कहा कि उनका उद्देश्य कानून हाथ में लेना नहीं, बल्कि प्रशासन के साथ मिलकर कानून-व्यवस्था मजबूत करना और बेजुबान पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
अब देखना होगा कि ज्ञापन के बाद कानपुर देहात पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।
.
.
#कानपुरदेहात #गौ_तस्करी #पशुक्रूरता #हिंदूरक्षादल #कानपुरदेहातन्यूज ब्रेकिंगन्यूज UPNews CrimeNews Police गौसंरक्षण