DST की बड़ी कार्रवाई: दो अवैध पिस्टल और 13 ग्राम MDMA के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर में अवैध हथियारों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत DST और हिरणमगरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। DST प्रभारी पुलिस निरीक्षक भारत योगी के नेतृत्व में टीम ने रूपनगर सेक्टर-3 स्थित एक मकान पर दबिश देकर दो अवैध देशी पिस्टल और 13 ग्राम MDMA बरामद किया। मौके से आरोपी योगेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया।
गुप्त सूचना मिलने के बाद DST टीम ने हिरणमगरी थाना पुलिस के साथ तत्काल कार्रवाई करते हुए मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान संदिग्ध युवक के कब्जे से अवैध हथियार और MDMA बरामद हुआ।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पिस्टल प्रतापगढ़ से खरीदकर लाने और MDMA सीतामऊ, मध्यप्रदेश से लाने की बात बताई। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
DST की इस कार्रवाई में टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
Girwa, Udaipur | Sep 30, 2026