Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
PalPalRajasthan
Girwa, Udaipur
| Oct 1, 2026
MORE NEWS
Party bhai 🥳
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
I got over 71,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
चस्का बार के बाहर अधिवक्ता से मारपीट पर उबाल, वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार उदयपुर के सेक्टर-11 स्थित चस्का बार के बाहर बीती रात अधिवक्ता अनिल मीणा और उनके साथी के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में आज उदयपुर बार परिसर में अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार किया। घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश देखने को मिला और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने कहा कि राजस्थान में लगातार अधिवक्ताओं पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। सेक्टर-11 में अधिवक्ता अनिल मीणा और उनके साथी के साथ हुआ हमला बेहद निंदनीय है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर एडिशनल एसपी सिटी उमेश ओझा को रिपोर्ट दी गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट के आरोपियों को हिरासत में लिया है। जितेंद्र जैन ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस को गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं, घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक युवक द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला भी सामने आया है। इस संबंध में अधिवक्ताओं की ओर से भोपालपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि उनके साथ होने वाली किसी भी तरह की मारपीट या अभद्रता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
उदयपुर के बेडवास स्थित लक्ष्मी नगर कॉलोनी में कल रात उस समय अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब तड़के तीन बजकर पंद्रह मिनट पर एक पैंथर रिहाइशी इलाके में घूमता नजर आया। क्षेत्रवासी हिम्मत सिंह सिसोदिया ने बताया कि रात को करीब तीन बजकर पंद्रह मिनट पर पैंथर गली के सामने वाली लाइन में आरती के घर के बाहर से गुजरते हुए आगे शिवालय की तरफ बढ़ा। इसी बीच कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर पैंथर घबराकर पास ही की झाड़ियों में जाकर छिपकर बैठ गया। हिम्मत सिंह सिसोदिया के अनुसार लक्ष्मी नगर कॉलोनी में आए दिन पैंथर का मूवमेंट देखने को मिलता है, जिससे पूरी कॉलोनी के लोग खौफ और दहशत के साए में जीने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द गश्त बढ़ाने और पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
कानोड़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई वीरिया गांव के कुएं में मिले शव की गुत्थी सुलझी, एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग डिटेन कानोड़। उदयपुर जिले के कानोड़ थाना क्षेत्र के वीरिया गांव में कुएं में मिले नाबालिग के शव की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा रजत बिश्नोई एवं वृत्ताधिकारी वल्लभनगर श्रवण दास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। घटना का विवरण: 24 सितंबर 2026 को नाबालिग के परिजनों ने कानोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका नाबालिग पुत्र रात को गांव में गणपति देखने गया था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल के तकनीकी सहयोग से मामले की कड़ियां जोड़ीं। पुलिस जांच में सामने आया कि गांव के ईश्वरलाल और उसके साले इंद्रमल ने अपने साथियों के साथ कथित रूप से बिजली के तार काटकर चोरी करने की योजना बनाई थी। इसी दौरान नाबालिग को भी अपने साथ ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, तार काटते समय अचानक करंट आने से नाबालिग खंभे से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद कानूनी कार्रवाई से बचने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कुएं में डाल दिया गया। पुलिस ने मामले में इंद्रमल (18) पुत्र शंकरलाल, निवासी बोर का पानी, थाना लसाड़िया, जिला सलूंबर को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिगों को डिटेन किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश एवं आगे की जांच जारी है।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
बंजारा बस्ती चौराहे पर कचरे का ढेर, नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल उदयपुर। शहर के बंजारा बस्ती चौराहे पर लंबे समय से जमा कचरे के ढेर को लेकर अब नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया गया है कि चौराहे पर कचरा पड़ा होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है और कचरे के बीच मवेशी भी भोजन तलाशते नजर आते हैं। पोस्ट में सवाल उठाया गया कि आखिर इस कचरे की सफाई कब होगी और यहां लगातार कचरा डालने वालों पर निगरानी कौन करेगा? साथ ही सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी तय करने और आम लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई की मांग की गई है। पोस्ट में नगर निगम के हालिया चुनावों का जिक्र करते हुए कहा गया कि नई जिम्मेदारियों के साथ शहर को बेहतर बनाने की उम्मीद जगी है, लेकिन जमीनी स्तर पर ऐसी तस्वीरें निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि नगर निगम मौके पर सफाई करवाने के साथ ही यहां नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करे और खुले में कचरा डालने पर प्रभावी निगरानी रखे।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
उदयपुर में बहु चर्चित 2 करोड रुपए रिश्वत मामले में आज एसीबी ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। दोनों ही पक्षों की दलील सुनने के पश्चात कोर्ट ने दोनों ही आरोपियों की तीन दिन की पीसी रिमांड अवधि को बढ़ाया। एसीबी अब दोनों ही आरोपियों को 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश करेगी। मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण एसीबी अनुसंधान में कहीं और तथ्यों को खंगालेगी। आपको बता दे की यह पूरा मामला उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले से जुड़ा है और इसी को लेकर एसओजी जांच कर रही थी। मामले में जमानत पर चल रहे आरोपियों को रिश्वत के बदले जांच कमजोर करने के लिए एसओजी एएसपी मुकेश सोनी ने दलाल के जरिए 2 करोड रुपए की रिश्वत राशि मांगी थी। इस पूरे प्रकरण में एसीबी ने दलाल सज्जन सिंह और एसओजी एएसपी मुकेश सोनी को आरोपी माना और मामले में जांच जारी है। मामले में अनुसंधान कर रहे हैं एसीबी के वरिष्ठ अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि और आरोपियों से 3 दिन की पीसी रिमांड अवधि के दौरान कई और तथ्य भी सामने आएंगे वही 3 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाइट -महावीर सिंह, अनुसंधान अधिकारी, एसीबी
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026
राजसमंद में अवैध डोडा चूरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई 44.460 किलो डोडा चूरा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार राजसमंद। पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत राजनगर थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने कार्रवाई करते हुए 44.460 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार एस्कॉर्ट करते हुए आगे चल रही थी, जबकि उसके पीछे एक वेन्यू कार आ रही थी। पुलिस टीम ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वेन्यू कार की डिक्की में काले रंग के कट्टों में छिपाकर रखा 44.460 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में इस्तेमाल वेन्यू और स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया। मौके से लाधूराम, भगवानलाल और किशनलाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपियों से अवैध डोडा चूरा की खरीद-फरोख्त एवं इसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में थाना राजनगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 एवं 29 के तहत प्रकरण संख्या 239/2026 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच थाना केलवा के अधिकारी द्वारा की जा रही है। कार्रवाई में राजसमंद डीएसटी, राजनगर थाना पुलिस एवं साइबर सेल की टीम शामिल रही।
Girwa, Udaipur | Oct 1, 2026