🔥 मोहल नेचर पार्क के सामने दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
कुल्लू: मोहल नेचर पार्क के सामने रविवार को एक दुकान ,फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री के अंदर रखा रजाइयों, गद्दों और अन्य सामान का भारी नुकसान हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई, जिसके बाद आग बुझाने की कार्रवाई की गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। आग के सही कारण और नुकसान का आकलन संबंधित विभाग की जांच के बाद सामने आएगा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। प्रशासन और संबंधित विभाग से आग लगने के कारणों की जांच कर सके ताकि आग किस कारण लगी l
रिपोर्ट: सोनू ठाकुर | ABN NEWS KULLU
#कुल्लू #Kullu #कुल्लू_न्यूज़ #KulluNews #मोहल #Mohal #मोहल_नेचर_पार्क #NaturePark #कुल्लू_घटना #KulluUpdate #कुल्लू_अपडेट #आग #दुकान_में_आग #भीषण_आग #आगजनी #FireNews #FireIncident #रजाई #गद्दे #रजाई_गद्दे #दुकानदार #लाखों_का_नुकसान #शॉर्ट_सर्किट #बिजली_का_शॉर्ट_सर्किट #हिमाचल_प्रदेश #HimachalPradesh #HimachalNews #HimachalUpdate #KulluValley #KulluHimachal #Bhuntar #भुंतर #Manali #मनाली #ABNNews #ABNNEWS #SonuThakur #SonuThakurNews #LocalNews #BreakingNews #LatestNews
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026