Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
kullunews.in
आखिर कार बस वाले रोड का काम भी शुरू हो गया . . #manalinews #manaliwassi #manaliupdate #kullu #kullumanlinews
Kullu, Kullu
| Oct 4, 2026
#manalinews
#manaliwassi
#manaliupdate
#kullu
#kullumanlinews
MORE NEWS
लोभा: रे मेले 🧿❤️
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
कुल्लू आयुर्वेदा अस्पताल में जी-पैथ लैब का शुभारंभ आम लोगों को मिलेगी सस्ती और सुलभ जांच सुविधा कुल्लू आयुर्वेदा अस्पताल में जी-पैथ लैब का शुभारंभ किया गया। लैब का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव चंद्रकेश शर्मा ने किया। इस लैब के शुरू होने से अब अस्पताल में मरीजों को सस्ते दामों पर विभिन्न प्रकार के मेडिकल टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी। खासकर जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए जांच की सुविधा को और किफायती बनाया गया है। जी-पैथ लैब का उद्देश्य आम लोगों को कम खर्च में बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध करवाना है, जिससे मरीजों को महंगे निजी जांच केंद्रों का रुख न करना पड़े। आम लोगों की सुविधा और जरूरतमंदों को राहत देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है।
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
बड़ीधार पंचायत में सड़क संबंधी मुद्दों पर चर्चा, एनओसी को लेकर उठे सवाल ग्राम पंचायत बड़ीधार में बीडीसी उपाध्यक्ष (निरमंड) हेमलता जी से क्षेत्र की सड़क व्यवस्था, कल्वर्ट निर्माण तथा ठांस–कुशेणी सड़क के लिए आवश्यक एनओसी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं, स्थानीय लोगों की समस्याओं और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ।
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
एनएचपीसी लिमिटेड, पार्बती-II पावर स्टेशन को स्थानीय जनता को यह सूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि रैला एवं रैला-II में बाधित सैंज–रैला सड़क 12 दिनों तक अवरुद्ध रहने के बाद पुनः खोल दी गई है। यह एनएचपीसी के निरंतर प्रयासों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय प्रशासन के साथ हुई रचनात्मक चर्चाओं तथा स्थानीय निवासियों और मीडिया द्वारा दिए गए बहुमूल्य सहयोग एवं समर्थन से संभव हो पाया है। एनएचपीसी सदैव स्थानीय लोगों एवं प्रभावित हितधारकों की चिंताओं के प्रति सकारात्मक एवं रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाता रहा है। इसी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, विधिवत गठित समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए जाने के उपरांत, एनएचपीसी प्रबंधन ने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई सभी 16 मांगों पर अपनी सहमति प्रदान की है। एनएचपीसी का मानना है कि यदि लंबे समय तक जारी सड़क अवरोध को समय रहते समाप्त कर सैंज–रैला सड़क को शीघ्र पुनः खोल दिया गया होता, तो स्थानीय निवासियों एवं आम जनता को हुई परेशानियों और नुकसान को कम किया जा सकता था। लंबे समय तक सड़क बंद रहने से विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, मरीजों तथा आवश्यक सेवाओं का लाभ लेने वाले अन्य लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। एनएचपीसी स्थानीय समुदाय के कल्याण एवं विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा आम जनता एवं सभी हितधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करती रही है। एनएचपीसी प्रबंधन ने हमेशा संवाद, सहयोग एवं आपसी समझ के माध्यम से पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने की दिशा में प्रयास किए हैं। एनएचपीसी प्रबंधन पुनः यह आश्वस्त करता है कि स्थानीय निवासियों एवं प्रभावित लोगों के हित में कार्य करना ही निगम की प्राथमिकता है और भविष्य में भी उनके कल्याण तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एनएचपीसी अपने निरंतर एवं सार्थक प्रयास जारी रखेगी। एनएचपीसी प्रबंधन सड़क पुनः खोले जाने में सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने के लिए स्थानीय प्रशासन, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों एवं मीडिया के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है। Kullu Times
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
कुल्लू लाइव - देवभूमि पार्टी द्वारा समानता यात्रा का आयोजन भारी संख्या में यूजीसी रोल बैक की मांग को लेकर निकाली जा रही मशाल यात्रा
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
राष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षा उपायुक्त ने विभागवार तैयारियों का लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाओं के दिए निर्देश Kullu Times राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्टूबर तक प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बहुउद्देश्यीय भवन के सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की।बैठक में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित डीआरडीओ, ग्रेफ, बीआरओ, एनएचएआई तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के दौरे के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुरक्षा एवं प्रवेश पास समय पर तैयार करवाने के निर्देश दिए, ताकि ड्यूटी व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सड़क एवं पार्किंग व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, संचार सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के प्रवास से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर आपसी समन्वय की कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान पैराग्लाइडिंग, जिप लाइन, हॉट एयर बैलून, ड्रोन सहित अन्य हवाई एवं साहसिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास के दौरान सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित रहनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सौंपे गए दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता से पूरा करें।
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
जय माँ हडिम्बा देवी ❤️ माँ दशहरा को जब मनाली से रवाना होती है उसके के बाद दशहरा के तैयारी शुरू होती है 🚩🙏 #maa #hadimbadevi
Kullu, Kullu | Oct 4, 2026
*राष्ट्रपति के प्रस्तावित मनाली प्रवास की तैयारियों की समीक्षा* *उपायुक्त ने विभागवार तैयारियों का लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाओं के दिए निर्देश* कुल्लू, 3 अक्टूबर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 6 से 8 अक्टूबर तक प्रस्तावित मनाली प्रवास को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को बहुउद्देश्यीय भवन के सभागार में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। बैठक में जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित डीआरडीओ, ग्रेफ, बीआरओ, एनएचएआई तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित प्रोटोकॉल एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं बेहतर समन्वय के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के दौरे के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुरक्षा एवं प्रवेश पास समय पर तैयार करवाने के निर्देश दिए, ताकि ड्यूटी व्यवस्था में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सड़क एवं पार्किंग व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, संचार सुविधाओं, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति के प्रवास से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर आपसी समन्वय की कमी न रहे। उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लेने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को राष्ट्रपति के प्रवास के दौरान पैराग्लाइडिंग, जिप लाइन, हॉट एयर बैलून, ड्रोन सहित अन्य हवाई एवं साहसिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन गतिविधियों की प्रभावी निगरानी करने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित प्रवास के दौरान सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित रहनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और सौंपे गए दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता से पूरा करें।
Kullu, Kullu | Oct 3, 2026