Public App Logo
Profile Picture

sachin Jha

@journalistsachinjha
276Followers
0Following
Poonam Nitin Jha
बरौदी में बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने लगाया जाम

अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद-खोड़ मार्ग स्थित बरौदी गांव में शुक्रवार शाम बिजली कटौती से नाराज महिलाओं और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आजाद मोहल्ले की बिजली बिना सूचना के काट दी गई, जिससे घरों के साथ नल-जल योजना भी प्रभावित हो गई। रात में अंधेरे के कारण ग्रामीणों में सांपों का भय भी बना हुआ था। सूचना पर अमोला थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने मांग की कि जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया है, केवल उन्हीं के कनेक्शन काटे जाएं।
सिरसौद जिले के गांव के प्राचीन सिद्ध बाबा स्थल पर स्थित तालाब में शुक्रवार दोपहर 3 बजे युवाओं ने तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में गांव के कई युवा तैराकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। युवाओं ने तालाब में छलांग लगाकर दूसरे छोर तक तैरकर जाने के बाद वापस लौटने की चुनौती पूरी की। प्रतियोगिता के नियम के अनुसार जो प्रतिभागी तालाब के दूसरे छोर तक पहुंचकर सबसे पहले वापस शुरुआती छोर पर पहुंचता, उसे प्रथम घोषित किया जाना था। इस दौरान कुछ युवा रास्ते में थककर वापस लौट आए, जबकि कुछ युवाओं ने दूसरे छोर तक पहुंचकर वहां से वापसी की। प्रतियोगिता में भूमन लोधी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 20 मिनट में तालाब के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर वापस लौटने की चुनौती पूरी की और प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ मौजूद रही और युवाओं ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
जन्मदिन 🎂 मुबारक हो मित्र
स्वच्छता पखवाड़ा: सिरसौद में सफाईकर्मियों का सम्मान, बोले- कचरा सड़क पर नहीं कचरा वाहन में डालें

सिरसौद। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को सिरसौद ग्राम पंचायत में सफाईकर्मियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से गांव में स्वच्छता व्यवस्था संभालने वाले सफाईकर्मियों को फूलों की माला पहनाकर, श्रीफल एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच अंतरसिंह लोधी और सचिव रविंद्र राजपूत ने सफाईकर्मियों का उत्साह बढ़ाया और उनके द्वारा किए जा रहे स्वच्छता कार्य की सराहना की।
सम्मान मिलने के बाद सफाईकर्मियों में भी स्वच्छता को लेकर उत्साह नजर आया। उन्होंने ग्रामीणों से गांव को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की। सफाईकर्मियों ने कहा कि घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा जगह-जगह सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकें। कचरे को सुबह आने वाले कचरा वाहन में ही डालें, ताकि गांव में गंदगी न फैले। सफाईकर्मियों ने कहा कि गांव को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी केवल पंचायत या सफाईकर्मियों की नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की है। ग्रामीण यदि अपने घर का कचरा नियमित रूप से कचरा वाहन में डालें और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें तो गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी। पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
Video 5
😀
Tirupati Balaji…AP..🙂
आंध्र प्रदेश के पवित्र तिरुमला धाम में स्थित श्री तिरुपति बालाजी महाराज के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु के दर्शन से मन को अद्भुत शांति, आनंद और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई हे श्री वेंकटेश्वर स्वामी, आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें। गोविंदा गोविंदा…
जय श्री वेंकटेश्वर स्वामी महाराज की 🙏
आँध्र प्रदेश से तमिलनाडु की यात्रा प्रारंभ …
श्री तिरुपति बालाजी महाराज के दिव्य दर्शन का सौभाग्य 

आंध्र प्रदेश के तिरुमला में विराजमान श्री वेंकटेश्वर स्वामी (तिरुपति बालाजी महाराज) के पावन दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। करीब 24 घंटे की प्रतीक्षा और यात्रा के बाद प्रभु के दिव्य दर्शन हुए।प्रभु के दर्शन मात्र से मन को अद्भुत शांति और आत्मिक आनंद की अनुभूति हुई। 
हे प्रभु, सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें तथा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।
गोविंदा… गोविंदा… 
जय श्री वेंकटेश्वर स्वामी की
तमिलनाडु … लोकेशन
बेंगलूरु से चेन्नई के बीच रास्ते मे प्राकृतिक सुंदरता देखकर मन प्रसन्न हो गया … 
तिरुपति यात्रा…
पत्रकारिता के क्षेत्र में आपका अनुभव, सरल स्वभाव और समाज के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु प्रदान करें तथा आपके जीवन का प्रत्येक वर्ष नई खुशियां और उपलब्धियां लेकर आए।
जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं। वरिष्ठ पत्रकार एवं हमारे मार्गदर्शक आदरणीय नरेंद्र तिवारी जी को
मोर छठ … की परंपरा निभाई
सर्पदंश से 16 माह के बच्चे की मौत
झा और ओझा समाज का अयोजित कार्यक्रम मेधावी छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
गाय को भाया बाइक सवार! जहां गया नाथूराम, पीछे-पीछे पहुंची गाय

कुल्हाड़ी खरीदने सिरसौद आए किसान का गाय ने नहीं छोड़ा साथ, वीडियो वायरल; युवक भी बोला- मुझे खुद नहीं पता क्यों कर रही पीछा

सिरसौद। सिरसौद गांव में बुधवार सुबह उस समय लोगों की नजरें ठहर गईं, जब एक आवारा गाय बाइक सवार किसान के पीछे पड़ गई। बाइक सवार युवक ने बाइक जहां मोड़ी, गाय भी उसी दिशा में उसके पीछे चल दी। कुछ देर तक यह सिलसिला चलता रहा तो लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सिरसौना गांव निवासी किसान नाथूराम कुल्हाड़ी खरीदने सिरसौद आया था। इसी दौरान एक आवारा गाय उसके पीछे चलने लगी। नाथूराम ने बाइक आगे बढ़ाई तो गाय भी पीछे-पीछे चलती रही। उसने रास्ता बदला तो गाय ने भी रास्ता बदल लिया।
मौके पर मौजूद लोगों ने जब नाथूराम से पूछा कि आखिर गाय उसके पीछे क्यों पड़ी है, तो वह भी हैरान रह गया। नाथूराम के पास भी इस सवाल का कोई जवाब नहीं था। ग्रामीणों के बीच यह नजारा कौतूहल का विषय बना रहा। कोई इसे गाय का लगाव बता रहा था तो कोई मजाक में कह रहा था कि ‘आज गाय ने बाइक सवार को अपना साथी चुन लिया।’ हालांकि गाय के इस व्यवहार की असली वजह किसी को पता नहीं चल सकी, लेकिन कुछ देर तक गाय और बाइक सवार की यह ‘पीछा-पार्टी’ सिरसौद में लोगों के बीच चर्चा का विषय जरूर बनी रही।
तुम्हारी जलन बरकरार रहें … हमारी कामयाबी के पीछे ईश्वर है …तटपुजिया’😜
1980 से कुछ ज्यादा पीछे चला गया … वहाँ बहुत पीटा लेकिन ज़ुबान से शब्द निकलते रहे 🇮🇳 भारत माता की जय
शराब दुकान में तोड़फोड़-आगजनी मामले में 21 आरोपी गिरफ्तार, सरपंच और जनपद सदस्य भी जेल भेजे

अमोला। थाना अमोला क्षेत्र में लाइसेंसी कंपोजिट शराब दुकान में घुसकर तोड़फोड़, शराब की बोतलें फोड़कर आग लगाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरपंच छोटेराजा गुर्जर और जनपद सदस्य दुष्यंत परमार सहित 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शराब दुकान में घुसकर दुकान कर्मचारी से अभद्रता और मारपीट की। इसके अलावा पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से भी मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डाली तथा शासकीय वाहन में तोड़फोड़ की गई। शराब की बोतलें फोड़कर दुकान में आग लगाने का भी आरोप है। मामले में पुलिस ने सरपंच छोटेराजा पुत्र भरोसीराम गुर्जर (42), निवासी ग्राम गणेशखेड़ा तथा जनपद सदस्य दुष्यंत परमार पुत्र वीरसिंह परमार (35), निवासी अमोलपठा समेत कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अमोला थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की।
अमोला पुलिस की कार्रवाई.. शराब कांड में 21 गिरफ्तार
सभी मेरे बड़े और छोटे भाईयो पत्रकारों से आग्रह है की हम सबको मिलकर झाँसी मे एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को देना चाहिए … दिन और समय कर ले
अमोलपठा शराब दुकान में तोड़फोड़-आगजनी: सरपंच सहित 15 गिरफ्तार, जेल भेजे

शिवपुरी अमोला थाना क्षेत्र के अमोलपठा में 10 सितंबर को लाइसेंसी कंपोजिट शराब दुकान में तोड़फोड़, शराब की बोतलें फोड़ने, आग लगाने और पुलिस-आबकारी कर्मचारियों के शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने सरपंच सहित 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दुकान में घुसकर कर्मचारी से मारपीट की और पुलिस व आबकारी अमले पर भी हमला किया था। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पूरी खबर के कल दैनिक भास्कर जरूर पढ़ें