साइबर थाना पुलिस द्वारा अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह को घर से हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। दोपहर दो बजे के बाद तक कोर्ट परिसर में अधिवक्ता धरने पर बैठे रहे। संघ के जिलाध्यक्ष सीताराम सिंह और महासचिव अमित कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखा।