Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

#बालाघाट ढेंचा की हरी खाद से बदली खेती की तस्वीर, टवेझरी के किसान बने मिसाल सतत कृषि और मिट्टी के स्वास्थ्य को पुनर्जीवित करने की दिशा में कृषि कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, बालाघाट के प्रयास रंग लाने लगे हैं। विकासखंड बालाघाट के ग्राम टवेझरी के प्रगतिशील किसान विवेकानंद डोंगरे ने रासायनिक खेती से हटकर हरी खाद आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाकर अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कृषि विस्तार अधिकारी अभिलाष सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में श्री डोंगरे ने विभाग से सस्बेनिया रोस्ट्राटा (ढेंचा) का बीज प्राप्त कर अपने खेत में इसकी बुवाई की। फसल में फूल आने से पहले उन्होंने रोटावेटर की सहायता से ढेंचा को खेत में ही मिलाकर हरी खाद के रूप में उपयोग किया। इस तकनीक से मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ी है और प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन की उपलब्धता में भी वृद्धि हुई है, जिससे मुख्य फसल के लिए खेत बेहतर ढंग से तैयार हो गया। श्री डोंगरे के खेत में हरी खाद के सकारात्मक परिणाम देखने के बाद टवेझरी गांव के अन्य किसान भी इस पद्धति की ओर आकर्षित हो रहे हैं। किसान अब रासायनिक उर्वरकों पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को कम करने और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए ढेंचा की खेती अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। कृषि विस्तार अधिकारी अभिलाष सूर्यवंशी ने बताया कि हरी खाद खेती की लागत घटाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने का प्रभावी और टिकाऊ उपाय है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक जैविक एवं प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल उत्पादन की गुणवत्ता बेहतर होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी कृषि भूमि की उर्वरता सुरक्षित रह सकेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

1.5k views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 19, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट 
 लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा  प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका एवं बोंदारी में क्‍लोरीनेशन एवं ब्‍लीचिंग छिडकाव तथा जल परीक्षण एवं खराब हैण्‍डपम्‍प का सुधार कार्य किया गया है । विकासखण्‍ड बैहर के 03 ग्रामों में 05 स्‍थानों पर तथा बिरसा विकासखण्‍ड के 01 ग्राम में 02 स्‍थानों पर ब्‍लीचिंग का छिडकाव किया गया । इसी प्रकार बैहर वि.खंड के 02 ग्रामों में 11 जल स्‍त्रोतों का तथा बिरसा वि.खंड के 02 ग्रामों में 10 जल स्‍त्रोतों का क्‍लोरिनेशन किया गया । साथ ही वि.खंड बैहर में 03 ग्रामों में 16 जल स्‍त्रोतों से तथा वि.खंड बिरसा के 02 ग्रामों 08 जल स्‍त्रोतों से नमूनों का संग्रहण किया एवं वि.खंड बैहर में 01 ग्राम के 04 हैण्‍डपंप तथा वि.खंड बिरसा के 02 ग्रामें के 03 हैण्‍डपंप का सुधार कार्य किया गया।
#JansamparkMP 
#WelfareTribal #minprdd 
#CMMadhyaPradesh 
#minphemp 


#बालाघाट लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका एवं बोंदारी में क्‍लोरीनेशन एवं ब्‍लीचिंग छिडकाव तथा जल परीक्षण एवं खराब हैण्‍डपम्‍प का सुधार कार्य किया गया है । विकासखण्‍ड बैहर के 03 ग्रामों में 05 स्‍थानों पर तथा बिरसा विकासखण्‍ड के 01 ग्राम में 02 स्‍थानों पर ब्‍लीचिंग का छिडकाव किया गया । इसी प्रकार बैहर वि.खंड के 02 ग्रामों में 11 जल स्‍त्रोतों का तथा बिरसा वि.खंड के 02 ग्रामों में 10 जल स्‍त्रोतों का क्‍लोरिनेशन किया गया । साथ ही वि.खंड बैहर में 03 ग्रामों में 16 जल स्‍त्रोतों से तथा वि.खंड बिरसा के 02 ग्रामों 08 जल स्‍त्रोतों से नमूनों का संग्रहण किया एवं वि.खंड बैहर में 01 ग्राम के 04 हैण्‍डपंप तथा वि.खंड बिरसा के 02 ग्रामें के 03 हैण्‍डपंप का सुधार कार्य किया गया। #JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd #CMMadhyaPradesh #minphemp 

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

#बालाघाट 
आज 16अगस्त को बिरसा के प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया गया । प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत वि.खण्‍ड बैहर के 03 ग्रामों के 40 परिवारों को तथा विकाखण्‍ड बिरसा के 04 ग्रामों के 94 परिवारों को घर पर जाकर खाद्यान्‍न वितरण किया गया । साथ ही सिविल अस्‍पताल बैहर में उपचारत परिवारों को कपडे भी वितरित किए गए ।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp

#बालाघाट आज 16अगस्त को बिरसा के प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया गया । प्रभावित क्षेत्र अंतर्गत वि.खण्‍ड बैहर के 03 ग्रामों के 40 परिवारों को तथा विकाखण्‍ड बिरसा के 04 ग्रामों के 94 परिवारों को घर पर जाकर खाद्यान्‍न वितरण किया गया । साथ ही सिविल अस्‍पताल बैहर में उपचारत परिवारों को कपडे भी वितरित किए गए । #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

#बालाघाट 
बिरसा से पहुंचे नमूनों की जांच में तेजी लाने रोग अनुसंधान प्रयोगशाला पहुंचे संयुक्त संचालक

चंदौरी गौशाला, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र एवं पशु चिकित्सालय वारासिवनी का भी किया औचक निरीक्षण

      संभागायुक्त जबलपुर श्री धनंजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त कलेक्टर (विकास) श्री अभिषेक सराफ की निगरानी में जिले में विभिन्न विभागों का शासकीय अमला बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों  में स्टैंड बाय मोड में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जे.पी. शिव भी जिले में पहुंचकर विभागीय व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बिरसा क्षेत्र से प्राप्त जांच नमूनों की जांच प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने रोग अनुसंधान प्रयोगशाला पहुंचकर जांच की प्रगति की जानकारी ली।

     संयुक्त संचालक डॉ. शिव ने पिछले दो दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। रविवार को उन्होंने चंदौरी स्थित गौशाला एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र तथा पशु चिकित्सालय वारासिवनी का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद वे अचानक रोग अनुसंधान प्रयोगशाला पहुंचे और बिरसा क्षेत्र से प्राप्त नमूनों की जांच की स्थिति, अब तक हुई प्रगति तथा आगे की कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

     इस दौरान उप-संचालक डॉ. घनश्याम परते भी उनके साथ मौजूद रहे। वे लगातार क्षेत्र में विभागीय अमले के साथ समन्वय बनाए रखते हुए व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया में तेजी बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सतर्कता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp  #minprdd #WelfareTribal #minphemp #mp_husbandry

#बालाघाट बिरसा से पहुंचे नमूनों की जांच में तेजी लाने रोग अनुसंधान प्रयोगशाला पहुंचे संयुक्त संचालक चंदौरी गौशाला, कृत्रिम गर्भाधान केंद्र एवं पशु चिकित्सालय वारासिवनी का भी किया औचक निरीक्षण संभागायुक्त जबलपुर श्री धनंजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त कलेक्टर (विकास) श्री अभिषेक सराफ की निगरानी में जिले में विभिन्न विभागों का शासकीय अमला बिरसा विकासखंड के बीमारी से प्रभावित ग्रामों में स्टैंड बाय मोड में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. जे.पी. शिव भी जिले में पहुंचकर विभागीय व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बिरसा क्षेत्र से प्राप्त जांच नमूनों की जांच प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने रोग अनुसंधान प्रयोगशाला पहुंचकर जांच की प्रगति की जानकारी ली। संयुक्त संचालक डॉ. शिव ने पिछले दो दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। रविवार को उन्होंने चंदौरी स्थित गौशाला एवं कृत्रिम गर्भाधान केंद्र तथा पशु चिकित्सालय वारासिवनी का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद वे अचानक रोग अनुसंधान प्रयोगशाला पहुंचे और बिरसा क्षेत्र से प्राप्त नमूनों की जांच की स्थिति, अब तक हुई प्रगति तथा आगे की कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान उप-संचालक डॉ. घनश्याम परते भी उनके साथ मौजूद रहे। वे लगातार क्षेत्र में विभागीय अमले के साथ समन्वय बनाए रखते हुए व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने जांच प्रक्रिया में तेजी बनाए रखने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को सतर्कता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए हैं। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #WelfareTribal #minphemp #mp_husbandry

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

#बालाघाट 
जनपद पंचायतों द्वारा प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका एवं बोंदारी में जल स्‍त्रोतों के आस-पास सफाई एवं दवा छिडकाव कराया गया तथा गढ्ढे भरे गए एवं सडक मार्ग की सफाई की गई । जनपद पंचायत बैहर के 04 ग्रामों में 15 स्‍थानों पर जल स्‍त्रोतों क आस-पास सफाई कराई गई, 01 ग्राम में 04 स्‍थानों पर गढ्ढे भरे गए तथा 01 ग्राम में 03 स्‍थानों पर सड़क मार्ग से कीचड की सफाई कराई गई । इसी प्रकार जनपद पंचायत बिरसा के 05 ग्रामों में 05 स्‍थानों पर नाली की सफाई कराई गई तथा 14 ग्रामों में 20 स्‍थानों पर जल स्‍त्रोतों के आस-पास सफाई कराई गई एवं गढ्ढे भरे गए, जिनमें पानी एकत्रित था ।
#CMMadhyaPradesh 
#WelfareTribal 
#minprdd #healthminmp 
#JansamparkMP

#बालाघाट जनपद पंचायतों द्वारा प्रभावित ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका एवं बोंदारी में जल स्‍त्रोतों के आस-पास सफाई एवं दवा छिडकाव कराया गया तथा गढ्ढे भरे गए एवं सडक मार्ग की सफाई की गई । जनपद पंचायत बैहर के 04 ग्रामों में 15 स्‍थानों पर जल स्‍त्रोतों क आस-पास सफाई कराई गई, 01 ग्राम में 04 स्‍थानों पर गढ्ढे भरे गए तथा 01 ग्राम में 03 स्‍थानों पर सड़क मार्ग से कीचड की सफाई कराई गई । इसी प्रकार जनपद पंचायत बिरसा के 05 ग्रामों में 05 स्‍थानों पर नाली की सफाई कराई गई तथा 14 ग्रामों में 20 स्‍थानों पर जल स्‍त्रोतों के आस-पास सफाई कराई गई एवं गढ्ढे भरे गए, जिनमें पानी एकत्रित था । #CMMadhyaPradesh #WelfareTribal #minprdd #healthminmp #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

#बालाघाट जिले के बिरसा विकासखण्ड के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है । आज दिनांक 16-08-2026 को 08 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 169 मरीजों में से 125 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 44 मरीज उपचाररत हैं। घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 2882 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 630 विभिन्‍न बीमारियों के मरीज पाए गए हैं । स्वास्थ्य विभाग की 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 10 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 04 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं । सर्वे के दौरान 658 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 597 बच्चों को आयरन सिरप, 521 बच्चों को एल्बेंडाजोल तथा 63 बच्चों को मीजल्स का डोज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है ।10 गावों के 980 घरों में कीटनाशक छिडकाव एवं इंडोर आअटडोर फागिंग और लार्वा सर्वे किया गया ।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal 
#minprdd #healthminmp

#बालाघाट जिले के बिरसा विकासखण्ड के प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण एवं उपचार की कार्यवाही लगातार जारी है । आज दिनांक 16-08-2026 को 08 व्यक्तियों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। अभियान के दौरान अब तक जिला चिकित्सालय भेजे गए कुल 169 मरीजों में से 125 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 44 मरीज उपचाररत हैं। घर-घर किए गए स्वास्थ्य सर्वेक्षण में अब तक 2882 लोगों की जांच की गई, जिसमें कुल 630 विभिन्‍न बीमारियों के मरीज पाए गए हैं । स्वास्थ्य विभाग की 20 सर्वेक्षण टीमों द्वारा प्रभावित ग्रामों में घर-घर सर्वे एवं स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। बीमार व्यक्तियों की जांच एवं उपचार हेतु 10 चिकित्सा अधिकारी, 04 एम्बुलेंस एवं 04 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं । सर्वे के दौरान 658 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक, 597 बच्चों को आयरन सिरप, 521 बच्चों को एल्बेंडाजोल तथा 63 बच्चों को मीजल्स का डोज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों द्वारा कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है ।10 गावों के 980 घरों में कीटनाशक छिडकाव एवं इंडोर आअटडोर फागिंग और लार्वा सर्वे किया गया ।  #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #WelfareTribal #minprdd #healthminmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026